Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, हरियाणा व पंजाब में हिसार सबसे ठंड

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, हरियाणा व पंजाब में हिसार सबसे ठंड Weather Update: Snowfall and rain increased the chill in the mountains, Hisar is the coldest in Haryana and Punjab

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, हरियाणा व पंजाब में हिसार सबसे ठंड

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को ठंड का प्रकोप जारी रहा और हरियाणा का हिसार दोनों राज्यों में सबसे सर्द इलाका रहा।मौसम विभाग के अनुसार, हिसार में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रोहतक और सिरसा में न्यूनतम तापमान छह-छह डिग्री सेल्सियस तो गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विभाग के मुताबिक, अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब का बठिंडा राज्य का सबसे सर्द इलाका रहा जहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद पठानकोट में न्यूनतम पारा 5.7 डिग्री और अमृतसर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जालंधर में न्यूनतम तापमान 7.9 जबकि मोगा में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article