Weather: दिल्ली में आज गिर सकते हैं ओले, MP में दो-तीन दिनों तक रहेगा कोहरा, फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Weather: दिल्ली में आज गिर सकते हैं ओले, MP में दो-तीन दिनों तक रहेगा कोहरा, फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, Weather Update rainfall Fog in Delhi Madhya Pradesh Bhopal Minimum temperature IMD Cold Hailstorm alert in MP Snowfall MP Weather

Weather: दिल्ली में आज गिर सकते हैं ओले, MP में दो-तीन दिनों तक रहेगा कोहरा, फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। ठंड के बीच कुछ राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि तो कहीं बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई जगहों पर सोमवार सुबह बूंदाबांदी हुई। दिल्ली में आज भी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। वहीं एमपी में अगले दो से तीन दिनों तक कोहरा छाया रहेगा इसके बाद फिर से कड़ाके की ठंड का दौर लौटेगा।

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई। आज भी राजधानी में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट (Rains and Hailstorm Alert)  है।  दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में ओले भी गिरेंगे। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो से तीन दिनों तक बारिश के दौर के बाद शीतलहर का कहर शुरू हो जाएगा।

दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है, यानी खराब मौसम के चलते सतर्क रहें। मंगलवार को यलो अलर्ट है। इसके अलावा अगले चार दिनों तक तेज हवाओं और शीतलहर का सिलसिला चलता रहेगा।

https://twitter.com/AHindinews/status/1345918017247428610

बारिश की वजह से दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बारिश 25 मिलिमीटर हुई। पालम में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा।

https://twitter.com/ANI/status/1345948177644412929

मुंबई में भी बारिश।

https://twitter.com/ANI/status/1345891834040500225

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी।

https://twitter.com/ANI/status/1345749388887396356

दरअसल मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह सोमवार रात तक हिमालय क्षेत्र में पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से बर्फबारी और बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दो-तीन दिनों तक बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही सर्द हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी। इससे फिर से गलन के साथ ठंड बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article