Alert! 33 डिग्री से नीचे आया पारा, आज शहर में बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट

भोपाल: शहर में इन दिनों मौसम का मिजाज जरा बदला हुआ सा नजर आ रहा है। कई दिनों बाद मौसम में दिन का तापमान 33 डिग्री तक नीचे गिरा और शुक्रवार को दिन का तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अगर 15 दिनों पहले की बात करें तो 30 सितंबर को तापमान 32.9 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं बीच के दिनों में दिन का तापमान 33 या 34 डिग्री से ऊपर ही रहा था।
दिन के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट
गुरुवार को बाद छाने से दिन के मौसम के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट हुई। इस गिरावट के साथ हवा का रुख पूर्वी, उत्तर पूर्वी रहा जिसके कारण मौसम में ठंडक थी। वहीं गुरुवार को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
हवा का रूख उत्तर पूर्वी होने की वजह से होशंगाबाद की तरफ गरज-चमक वाले बादल बन गए थे। जिनका यहां तक असर हुआ। इसी की वजह से आज शनिवार को शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है।
रात के तापमान में फिर हुआ इजाफा मौसम वैज्ञानिक एवं ड्यूटी ऑफिसर जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि रात का तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा। 24 घंटे में इसमें 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।