Advertisment

Weather Update: आइए जानें मौसम विभाग कब जारी करता है रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट? क्या होता है इनका मतलब

Weather Update: बारिश के मौसम में हम अक्सर रंगों के नाम से अलग-अलग प्रकार अलर्ट के बारे में सुनते रहते हैं।

author-image
Bansal news
Weather Update: आइए जानें मौसम विभाग कब जारी करता है रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट? क्या होता है इनका मतलब

Weather Update: बारिश के मौसम में हम अक्सर रंगों के नाम से अलग-अलग प्रकार अलर्ट के बारे में सुनते रहते हैं। दिमाग में इसे संबंधित अनेक प्रकार के प्रश्न उठना स्वाभाविक हैं। आपको बता दे कि यह अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किए जाते हैं।

Advertisment

रंगों के आधार पर अलर्ट जारी किए जाने की शुरुआत तकरीबन 12-13 साल पहले हुई थी। मौसम विभाग द्वारा मौसम से संबंधित चेतावनी देने के लिए रेड़ अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट, येलो अलर्ट और ग्रीन अलर्ट जारी किया जाता हैं। इस प्रणाली से चेतावनी के संकेत आसानी से समझे जा सकते हैं। रंगों पर आधारित होने के कारण दुनिया भर में इसका समान अर्थ निकाले जाने की संभावना बढ़ जाती है।

आइए जानें, किस अलर्ट का क्या मतलब होता है।

रेड अलर्ट (RED ALERT)

मौसम के बहुत ज्‍यादा खराब होने की आशंका पर मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया जाता है। ये मौसम की खतरनाक स्थिति का संकेत होता है। रेड अलर्ट लोगों को सचेत करने के लिए जारी किया जाता है।

आपको अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए नियमों का पालन करना चाहिए। हालांकि, बेहद गंभीर स्थितियों में रेड अलर्ट जारी किया जाता है। इस प्रकार के अलर्ट की घोषणा तभी की जाती है जब 30 मिमी. से अधिक बारिश के होने की संभावना होती है।

Advertisment

ऑरेंज अलर्ट (ORANGE ALERT)

मौसम विभाग जब ऑरेंज अलर्ट जारी करता है, तो इसका मतलब होता है कि मौसम की मांग है कि अब आप और खराब मौसम के लिए तैयार हो जाएं। जब मौसम इस तरह की करवट लेता है, जिसका असर आप पर पड़ सकता है, तब ये अलर्ट जारी किया जाता है। खराब मौसम के लिए आपको अपनी यात्राओं, कामकाज या स्कूली बच्चों के लिए आवागमन के बारे में तैयारी रखने की ज़रूरत होती है।

यलो अलर्ट (YELLOW ALERT)

खराब मौसम के बारे में बताने के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया जाता है। येलो अलर्ट का मतलब होता है कि मौजूदा स्थिति में खतरा नहीं है, लेकिन कभी भी मौसम की खतरनाक स्थिति आपके सामने आ सकती है। इसके लिए तैयार रहें, येलो अलर्ट जारी करने का मकसद वास्तव में लोगों को सतर्क करना होता है।

ग्रीन अलर्ट (GREEN ALERT)

कई बार मौसम विभाग द्वारा ग्रीन अलर्ट जारी किया जाता है। इसका मतलब होता है कि संबंधित जगह पर कोई खतरा नहीं है।

Advertisment

अलर्ट घोषित होने पर लोगों को कई प्रकार की सावधानियां बरतीं चाहिए:

1. अलर्ट जारी होने की स्थिति में लोगों को सबसे पहले अपने घर पहुंचना चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर ही रहना चाहिए।
2. अलर्ट की जानकारी के लिए पोर्टेबल रेडियो और मोबाइल के जरिए अपडेट लेते रहना चाहिए।
3. घर की लाइट और गैस कनेक्शन को कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए।
4. दरवाजे और खिड़कियों से दूर रहना चाहिए और उन्हें बंद रखना चाहिए।
5. अलर्ट जारी होने पर अपना मेडिकल किट अपने साथ रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

Increase Memory Power: इन 8 तरीकों से बढ़ाएं सोचने-समझने की शक्ति, इनसे तेज हो जाएगी बुद्धि

Best Picnic Spot: महू में मौजूद हैं कई बेहद सुंदर जगह, नजरें देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Advertisment

Success Story: इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ बने कबाड़ीवाला, आज 10 करोड़ के टर्नओवर के साथ 300 लोगों को दे रहे रोजगार

स्वदेश प्रेम की अनोखी मिशाल, विदेशी नौकरी को ठुकराकर बनी IPS अधिकारी, जानें इस महिला IPS की पूरी कहानी

Electricity Meter Red Light: बिजली के मीटर में लगी लाल बत्ती की वजह से इतने यूनिट बढ़ जाता है बिल

Cheap Travel Trip: नेपाल और थाईलैंड की ट्रिप सस्तें बजट में, आप भी लें फॉरेन का मजा

what is IMD Alert, IMD Alert, Red Alert, Yellow Alert, Orange Alert, Green Alert, Weather IMD report, Weather Report, Wheather Alert Facts, आईएमडी अलर्ट क्या है, आईएमडी अलर्ट, रेड अलर्ट, येलो अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट, ग्रीन अलर्ट, मौसम आईएमडी रिपोर्ट, मौसम रिपोर्ट,  मौसम अलर्ट तथ्य

yellow alert imd alert Weather Report Red alert Orange alert Green Alert Weather IMD report what is IMD Alert Wheather Alert Facts
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें