Weather Update in Mp: 7 जुलाई के बाद मानसून फिर से हो सकता है सक्रिय, प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार

Weather Update in Mp: 7 जुलाई के बाद मानसून फिर से हो सकता है सक्रिय, प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसारWeather Update in Mp: Monsoon can be active again after 7th July, rain is expected in these districts of the state

Weather Update in Mp: 7 जुलाई के बाद मानसून फिर से हो सकता है सक्रिय, प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार

भोपाल। प्रदेश में जल्द मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 7 जुलाई के बाद नए स्स्टम एक्टिव होने के संकेत दिख रहे हैं।  जिसके बाद एक बार फिर से झमाझम बारिश होने की समभावनाएं जताई जा रही है। वहीं शुक्रवार को कई जिलों में हल्की बारिश देखी गई जिसके बाद तापमान में भी गिरावट आई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज 3 जुलाई को प्रदेश के 7 संभागों और 4 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कोई सिस्टम एक्टिव न होने की वजह से मानसून शिथिल पड़ गया है। वहीं 7 जुलाई के बाद मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में शहडोल,जबलपुर,सागर,भोपाल,ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में तेज हवा चलने के आसार है।

अगले 24 घंटे छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे वहीं तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने की वजह से मानसून शिथिल पड़ गया है। तापमान में भी वृद्धि होती जा रही है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा 7 जुलाई तक पुन: मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article