Advertisment

Weather Update: दिल्ली में ठंड के बीच बारिश, UP में पड़ेंगें ओले, इन राज्यों में IMD का अलर्ट क्या है आपके राज्य का हाल?

Weather Update: दिल्ली में आज सुबह बारिश होने से मौसम में बदलाव आया है। अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी देखी गई। यूपी में आज और कल बारिश और ओले पड़ेंगे। एमपी में बारिश और ओले की संभावना। छत्तीसगढ़  में बढ़ेगी ठंड

author-image
Ashi sharma
Weather Update

Weather Update

Weather Update: दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया है। मौसम विभाग ने अगले दो घंटों में बारिश की संभावना जताई है। आज यानी शुक्रवार 27 दिसंबर को सुबह दिल्ली में तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisment

बारिश के साथ-साथ राजधानी में ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। आईएमडी के अनुसार 27 और 28 दिसंबर को भारी बारिश और हवा चलने की संभावना है। इस अवधि के दौरान तापमान में परिवर्तन होगा। बारिश के बाद घना कोहरा छा सकता है और तापमान में गिरावट आ सकती है।

आज मौसम कैसा रहेगा?

https://twitter.com/ANI/status/1872477356541264144

दिल्ली में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली के अधिकांश इलाकों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। तापमान की बात करें तो आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सूर्योदय प्रातः 7:12 बजे होगा। सूर्यास्त सायं 5:32 बजे हो सकता है।

वर्षा की संभावना

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में आज यानी 27 दिसंबर को बारिश होने की संभावना है। साथ ही अगले दो दिनों तक राजधानी में काले बादल छाए रहेंगे और बारिश के बाद कोहरा भी बढ़ेगा। मौसम विभाग ने बारिश के बाद तापमान में गिरावट और ठंड बढ़ने की आशंका जताई है।

Advertisment

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में आज और कल बारिश और ओले पड़ेंगे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 27 और 28 तारीख को यूपी के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और बिजली चमकेगी।

https://twitter.com/ANI/status/1872423770826420362

लखनऊ की बात करें तो आज शुक्रवार 27 दिसंबर सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। आज पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद धूप खिलेगी, लेकिन हल्के बादल भी छाए रहेंगे। हवा में नमी बढ़ जाएगी। जिसके कारण ठंड बढ़ने की संभावना है।

मौसम का तापमान और भी गिरेगा। शाम होते ही तापमान और गिर जाएगा। कोहरे और ठंड के साथ-साथ ठंड भी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने देर शाम भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 26 एवं 15 डिग्री रहेगा।

Advertisment

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और इसके आसपास के इलाकों में ओले गिर सकते हैं। इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, बरेली, संभल और इसके आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। लखनऊ के आसपास के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

एमपी में बारिश और ओले की संभावना

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है, क्योंकि चार अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियाँ प्रभावी हो रही हैं। कई शहरों में कोहरा छाने लगा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी हवाओं के मिलन के कारण शुक्रवार से गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, और भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में ओले गिरने का भी अनुमान है। मौसम के इस बदलाव का प्रभाव मंगलवार तक बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें- MP में बिगड़ा मौसम का मिजाज: भोपाल, इंदौर समेत 5 संभागों में बारिश-ओले गिरने की संभावना, इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Advertisment

आज इन जिलों में बारिश और ओले की संभावना

रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सागर और पांढुर्णा जिलों में ओले गिरने की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और बारिश भी हो सकती है। वहीं, भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में बारिश होने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़  में बढ़ेगी ठंड

छत्तीसगढ़ का मौसम बदल रहा है। यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है, जिसके चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में ठंड में और वृद्धि होने की संभावना है। रायपुर मौसम विभाग ने आज और कल के लिए प्रदेश में गरज-चमक के साथ वज्रपात, ओले और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

Advertisment

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। यह बारिश बंगाल में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव के कारण हो सकती है, जो बारिश की स्थितियों को उत्पन्न कर रहा है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में आज बारिश की संभावना: इन जिलों में बरसेंगे बादल, 31 दिसंबर से तापमान में होगी गिरावट

rain fall rain mp mosam mosam heavy rainfall in delhi Delhi Weather Update Delhi Weather Today delhi me mausam delhi me aaj subh barish ki sambhanvan. rainfall alert cg mosam aaj kaise rahega mausam aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें