Weather Updates: IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट', दिल्ली सहित उत्तर भारत में लू की चेतावनी, कई राज्य प्रभावित

Weather Updates: उत्तर भारत समेत राजधानी दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। IMD ने दिल्ली में 7 अप्रैल तक संभावित हीटवेव जैसी स्थिति बनने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में गर्मी और लू का असर बना रहेगा।

Weather Update IMD issues yellow alert

हाइलाइट्स

  • IMD ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए हीटवेव जारी की।
  • 7-9 अप्रैल तक दिल्ली में लू का सामना करना पड़ सकता है।
  • 7 और 8 अप्रैल को पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Delhi Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों के दौरान हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है।

विशेष रूप से 7 से 9 अप्रैल के बीच दिल्ली में अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली के अलावा राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी गर्मी के प्रभाव बढ़ने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में बढ़ रही गर्मी

दिल्ली में वर्तमान में तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, और अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 और 8 अप्रैल को पारा 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे दिल्ली में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है। न्यूनतम तापमान 17 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य है, लेकिन अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की वृद्धि देखी जा रही है।

Delhi heat index crosses 50 as IMD issues red alert. When heatwave in north  India will ease - The Economic Times

आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव के अनुसार, 8 से 10 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड) में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे कुछ हद तक गर्मी में राहत मिल सकती है, हालांकि दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों पर इसका प्रभाव सीमित रहेगा।

राजस्थान, गुजरात और मध्य भारत में हीटवेव

राजस्थान में 4 से 5 दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है। गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में 6 से 10 अप्रैल के बीच हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी, जिसमें 6 और 7 अप्रैल को स्थिति और गंभीर हो सकती है। मध्य प्रदेश में 8 से 10 अप्रैल तक कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ सकता है, लेकिन इसके बाद राहत मिल सकती है।

UP में बुंदेलखंड क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित 

fruit juice: Sugarcane or Ganne Ka Juice Not Healthy: ICMR suggests  avoiding soft drinks, fruit juices, tea, and coffee - The Economic Times

उत्तर प्रदेश में अप्रैल से जून तक अत्यधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार यूपी में दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा। विशेष रूप से बुंदेलखंड क्षेत्र, जिसमें झांसी और चित्रकूटधाम डिवीजन के सात जिले शामिल हैं, सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। लखनऊ में भी दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जिससे गर्मी बढ़ सकती है।

हीटवेव से बचने के उपाय

मौसम विभाग ने लोगों को हीटवेव से बचने के लिए कुछ खास उपायों की सलाह दी है:

दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप से बचें।
हल्के और सूती कपड़े पहनें और शरीर को ढक कर रखें।
पानी का सेवन अधिक करें और शरीर में नमी बनाए रखें।
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।
पशुओं के लिए भी छांव और पानी की व्यवस्था करें।
बाहर निकलते समय छाता, टोपी या धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें।

हीटवेव की चेतावनी जारी किए गए राज्यों की सूची

मौसम विभाग ने इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है:

गुजरात (सौराष्ट्र-कच्छ): 6-10 अप्रैल तक हीटवेव, 6 और 7 अप्रैल को भीषण लू की संभावना
हरियाणा और चंडीगढ़: 6-10 अप्रैल तक लू
राजस्थान: 6-10 अप्रैल तक लू, 7-9 अप्रैल के बीच भीषण लू संभव
पंजाब: 7-10 अप्रैल तक लू
दिल्ली: 7 और 8 अप्रैल को हीटवेव
पश्चिम उत्तर प्रदेश: 7-9 अप्रैल तक लू
मध्य प्रदेश: 8-10 अप्रैल तक लू
हिमाचल प्रदेश: 6 और 7 अप्रैल को कुछ इलाकों में हीटवेव

PM मोदी ने किया देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज ‘पंबन ब्रिज’ का उद्घाटन, ट्रेन और जहाज को दिखाई हरी झंडी

Pamban Bridge Inauguration

Pamban Bridge Inauguration: रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में बने देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज यानी नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन कर दिया है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article