Advertisment

बारिश-बर्फबारी ने बदला मौसम: दिल्ली समेत17 राज्यों में घना कोहरा, पश्चिमी MP में शीतलहर की चेतावनी; CG में कड़ाके की ठंड

Weather Update: देश में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है मौसम विभाग ने देशभर में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और बारिश की चेतावनी दी है।

author-image
Ashi sharma
बारिश-बर्फबारी ने बदला मौसम: दिल्ली समेत17 राज्यों में घना कोहरा, पश्चिमी MP में शीतलहर की चेतावनी; CG में कड़ाके की ठंड

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद पहाड़ों पर बर्फबारी से देशभर में मौसम बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर में अब कोहरा तो नहीं है, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ रही है और तापमान भी गिर रहा है। उत्तर भारत के अन्य राज्यों में घने कोहरे के कारण ठंड बढ़ गई है।

Advertisment

इन राज्यों में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश,हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर चल सकती है।

इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिम बंगाल, सिक्किम,बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा,पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी बारिश देखी जा रही है। शीत लहर और घना कोहरा भी रहेगा।

दिल्ली में मौसम और तापमान कैसा है?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 09 नवंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, ये तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम था और यह इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान है।

Advertisment

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं। 10 दिसंबर की रात से मौसम बदल जाएगा और अगले 5 दिनों तक सुबह-शाम घना कोहरा छा सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिल्ली में आज मंगलवार 10 दिसंबर को अधिकतम तापमान 17.36 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिन के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान 9.05 डिग्री और 22.23 डिग्री रहने की उम्मीद है। हवा में नमी 37% और हवा की गति 37 किमी प्रति घंटा है। सूर्य सुबह 7:03 बजे उगेगा और शाम 5:24 बजे अस्त होगा।

Advertisment

एमपी में कैसा है मौसम?

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के सभी जिलों में ठंड बढ़ गई है। विशेष रूप से पश्चिमी मध्य प्रदेश के इलाकों में सोमवार को दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आई। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला शिवपुरी रहा, जहां रात का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह तापमान पचमढ़ी से भी कम था, पचमढ़ी का तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को इंदौर का अधिकतम तापमान भी 5.8 डिग्री गिरकर 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, हालांकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कई शहरों का तापमान 6 डिग्री तक लुढ़क गया है।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं से ठंड का सितम: अगले 2 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस और गिरेगा तापमान

Advertisment
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा प्रदेश का मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर और शहडोल संभागों के कुछ जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि अन्य सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया।

हालांकि, रीवा संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से कम था, जबकि बाकी सभी संभागों के जिलों का तापमान सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभागों में काफी गिरा, जबकि अन्य संभागों के जिलों के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। भोपाल संभाग के जिलों का तापमान सामान्य से कम था।

छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल

उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं से अभी छत्तीसगढ़ बेअसर है। प्रदेश में रायगढ़ समेत दो जिलों में बेमौसम बारिश ने जरूर ठंडक का अहसास कराया है। राजधानी रायपुर में हल्के बादलों के साथ मौसम सामान्य रहने की संभावना है। यहां न्यूनतम टेम्प्रेचर 15 डिग्री के आसपास रहेगा।

Advertisment

मौसम विभाग (CG Weather) का अनुमान है कि प्रदेश में मंगलवार-बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा। यानी कोई बड़े बदलाव की संभावना के आसार नहीं हैं। राजधानी रायपुर में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। रायपुर का तापमान अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रहेगा।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन में बढ़ेगी सर्दी: कुछ जिलों में छाया रहेगा कोहरा, रायपुर में फिलहाल मौसम सामान्य

वेदर आज का मौसम Winter update weather update weather news today weather forecast Today Weather mp weather IMD Weather Alert delhi ncr weather cg weather aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें