Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश से राहत, MP-CG में चलेंगी बर्फीली हवाएं, नए साल में पड़ेगी हाड़ कपाने वाली ठंड

Weather Update: दिल्ली में लोगों को बारिश से राहत मिलेगी, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद यातायात सेवाएं बहाल, उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना। MP में बारिश-ओले से बिगड़े हाल। छत्तीसगढ़ में चार डिग्री तक गिरेगा रात का पारा।

Weather Update

Weather Update

Weather Update: दिल्ली में पिछले 3 दिनों से धूप नहीं निकलना लोगों के लिए परेशानी बन गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को ज्यादातर जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। कुछ इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कैसी होगी पहाड़ी राज्यों में स्थिति?

https://twitter.com/AHindinews/status/1873432120485626046

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद नए साल का जश्न मनाने गए लोगों के लिए जश्न का आनंद दोगुना हो गया है। श्रीनगर, कुपवाड़ा, गुलमर्ग और सोनमर्ग में भी आज पारा माइनस में चला जाएगा और यह -9 डिग्री तक जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने भारी बर्फबारी के बाद सेवाएं बहाल करने के लिए कर्मचारियों और मशीनरी को तैनात किया है। कल हुई बर्फबारी के बाद यातायात सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। हाल के समय में सबसे भारी बर्फबारी शुक्रवार शाम को शुरू हुई और शनिवार को भी जारी रही।

उत्तराखंड में क्या है मौसम का हाल?

उत्तराखंड की बात करें तो अगले चार दिनों तक उत्तराखंड में मौसम साफ रहने की संभावना है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के बाद अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान कहीं भी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। शुष्क मौसम के कारण राज्य में लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

हालाँकि, ठंड का असर क्षेत्र पर जारी रहेगा क्योंकि रात में तापमान में गिरावट जारी रहेगी। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां आज से 2 जनवरी तक सुबह और शाम को घना कोहरा परेशानी का सबब बन सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक बर्फबारी और बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

जानिए यूपी के मौसम का हाल

https://twitter.com/AHindinews/status/1873569151249502599

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि कोहरे के कारण ठंड जारी रहेगी। इन दिनों राज्य में बहुत ठंड पड़ रही है। राजधानी लखनऊ में रविवार को सूरज के दर्शन नहीं हुए और दिनभर ठंड रही। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसका मतलब है कि रातें और अधिक ठंडी हो जाएंगी।

मध्य प्रदेश में मौसम में पल-पल उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश ने कहर बरपाया है। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिरे। राज्य में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण दिन और रात के तापमान में लगातार कमी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज से राज्य में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और एक बार फिर कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाएगी।

MP में बारिश-ओले से बिगड़े हाल

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1873563039242592459

पिछले शुक्रवार से रविवार के बीच राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। तब से पूरे राज्य में तेज़ हवाएं चल रही हैं। ओलावृष्टि से हवा में ठंडक पैदा हो गई है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक जनवरी से राज्य के अधिकांश हिस्सों में हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो जाएगी।

कोहरे के साथ ठंड की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आज से उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर महसूस किया जाएगा। राज्य में बर्फीली हवाएं चलने से ठंड बढ़ेगी। आज से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर जिलों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। नए साल यानी पहली जनवरी से प्रदेश में शीतलहर चलेगी, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

जनवरी में 20 से 22 दिनों तक शीत लहर और ठंडे दिनों का असर देखने को मिल सकता है। 30 और 31 दिसंबर को ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में शीतलहर का असर रहेगा। इसके बाद पूरे राज्य में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: एमपी में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन समेत कई जिलों में बिगड़ा मौसम…

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज से ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, मानगढ़ , जबलपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, सतना, सीधी, मऊगंज, रीवा और सिंगरौली में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। फिर घने कोहरे के साथ सर्दी का असर बढ़ेगा।

छत्‍तीसगढ़ में तेजी से गिरेगा पारा

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1873555048485285974

छत्‍तीसगढ़ में बारिश और बादल के चलते मौसम में बदलाव हुआ था। बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन फिर से प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। आज यानी सोमवार 30 दिसंबर से रात के तापमान में तेजी से गिरावट होगी। इसके चलते आने वाले दो दिनों में न्‍यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसी के साथ ही प्रदेश के अधिकतर इलाकों में शीतलहर के आसार भी हैं।

आईएमडी रायपुर के अनुसार सोमवार से मौसम ड्राई होना शुरू हो जाएगा। रविवार को पेंड्रा, अमरकंटक और बिलासपुर समेत अन्‍य जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। जहां वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी समस्‍या हो रही थी। वाहन चालक कोहरे के कारण सड़कों पर फॉग लाइट जलाकर चल रहे थे।

चार डिग्री तक गिरेगा रात का पारा

छत्‍तीसगढ़ मौसम (CG Weather Update) विभाग ने जानकारी दी कि अगले पांच दिनों तक मौसम ड्राई रहने वाला है। हालांकि छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटो तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले चार दिनों तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर औसत समुद्र (CG Weather Update) तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है। ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका रेखा बनी हुई है। इसकी धुरी औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर, मोटे तौर पर देशांतर 80° पूर्व से अक्षांश 23° उत्तर के उत्तर में बनी हुई है। इसका असर प्रदेश में आज से मौसम शुष्‍क (ड्राई) रहने की संभावना है।

रायपुर में आज रात का पारा बढ़ा रहेगा

रायपुर शहर में मौसम के पूर्वानुमान (Local Forecast for Raipur City) के अनुसार 30 दिसंबर आज आकाश साफ रहेगा। दिन का तापमान लगभग 29 डिग्री और रात का पारा 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: CG के मौसम में बदलाव, बारिश और ठंडी हवाओं से 2 डिग्री गिरा पारा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article