Weather Update: दिल्ली में शीतलहर, चक्रवात फंगल तमिलनाडु में मचाएगा कहर, एमपी समेत इन जिलों में भी असर

Weather Update: भारत में शीतलहर शुरू हो गई है। तापमान में गिरावट से अब सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। इस बीच चक्रवाती तूफान फेंगल आज पुडुचेरी के तट से टकराने के बाद 7 राज्यों में तबाही मचा सकता है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है।

Weather Update:

Weather Update:

Weather Update: दिल्ली-एमपी-यूपी समेत पूरे भारत में शीतलहर शुरू हो गई है। तापमान में गिरावट से अब सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की भी संभावना जताई है। इस बीच तमिलनाडु चक्रवाती तूफान 'फंगल' के असर से चेन्नई शहर का मौसम में भारी बदलाव हुआ है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1862718649661837523

IMD के मुताबिक चक्रवाती तूफान फेंगल आज पुडुचेरी के तट से टकराने के बाद 7 राज्यों में तबाही मचा सकता है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इसके चलते इन राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में कड़ाके की ठंड

https://twitter.com/ANI/status/1862719113724141904

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। शुक्रवार 29 नवंबर इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। पिछले कई दिनों से राजधानी के न्यूनतम तापमान में गिरवट आई है।

10 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

अगले सात दिनों तक भी मौसम का यही हाल रहेगा। राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

कश्मीर में बर्फबारी, हिमाचल में अलर्ट!

मौसम विभाग के मुताबिक एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से होकर गुजरने वाला है। जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका बनी हुई है। पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग में आज से 3 दिसंबर तक बर्फबारी होने की संभावना है।

वहीं, हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर लाहौल-स्पीति, चंबा और कांगड़ा जिलों में देखने को मिल सकता है।

दिल्ली की हवा फिर खराब

हालांकि, दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब होती नजर आ रही है। दरअसल, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) आज एक बार फिर 407 तक पहुंच सकता है, जबकि नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में 200 से 300 के बीच रह सकता है। दिल्ली-NCR में आज सुबह, शाम और रात को कोहरा बढ़ सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

तूफ़ान से निपटने की तैयारी

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए तमिलनाडु और पुडुचेरी सरकार ने स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। राज्य भर में राहत शिविर स्थापित किये गए हैं। चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इन शहरों में न तो कोई परीक्षा होगी और न ही कोचिंग क्लास।

तमिलनाडु सरकार ने 30 नवंबर की दोपहर से ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) और ओल्ड महाबलीपुरम रोड (ओएमआर) सहित प्रमुख मार्गों पर सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को निलंबित कर दिया है। समुद्र तट के पास से गुजरने वाली सड़कें अस्थायी रूप से बंद कर दी जाएंगी।

यह भी पढ़ें- CG WEATHER: सरगुजा में कड़ाके की ठंड का असर, 10 दिनों से लगातार तापमान में हो रही गिरावट

मध्य प्रदेश में ठंड का कहर

सर्द हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण यह बदलाव हो रहा है और अगले एक-दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में वर्तमान में जेट स्ट्रीम सक्रिय है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में गहरा अवदाब का क्षेत्र विकसित हो चुका है।

वहीं, अफगानिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में सक्रिय है, जिससे हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर बना हुआ है।

इन शहरों में इतना तापमान

मध्य प्रदेश के 25 जिलों में शुक्रवार 29 नवंबर को दिन का तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिरा। पचमढ़ी में दिन का तापमान सबसे कम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि टीकमगढ़ और गुना में तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट आई। रतलाम, उज्जैन, शिवपुरी और धार में पारा 2.2 डिग्री तक लुढ़का।

बता दें राजधानी भोपाल में 27.2, इंदौर में 25.9, ग्वालियर में 27.5 डिग्री तापमान रहा। वहीं बालाघाट (मलाजखंड) में 23.3, सीधी में 24.2, सिवनी में 25, बैतूल-रायसेन में 25.2, उमरिया में 25.7, नरसिंहपुर में 26, सतना में 26.5, धार में 26.7 डिग्री तापमान रहा। इसके साथ ही रतलाम में 27.2 सागर में 27.4, गुना में 27.5, उज्जैन में 27 और जबलपुर में 25.8 डिग्री तापमान रहा।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: अगले 48 घंटों में प्रदेश में पड़ेगी रिकार्ड-तोड़ ठंड, 36 साल का टूटा रिकॉर्ड 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article