Weather Update : MP-CG में शीतलहर का कहर! कई जिलों में अगले 4 दिन कोल्ड वेव का Alert जारी

Weather Update : MP-CG में शीतलहर का कहर! कई जिलों में अगले 4 दिन कोल्ड वेव का Alert जारी

मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। राजधानी भोपाल में नवंबर की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, रात का तापमान 5.2°C तक गिर गया, साल 1941 का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए 22 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, राजगढ़ में सीवियर कोल्ड वेव का असर है। ठंड के कारण स्कूलों का समय बदला गया है!भोपाल में कक्षा 8 तक सुबह 8:30 बजे से, इंदौर में सुबह 9 बजे से। छत्तीसगढ़ के उत्तरी-मध्य हिस्सों में भी शीतलहर की संभावना है, अंबिकापुर में 6.5°C, रायपुर में 11.4°C दर्ज।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article