Weather update: प्रदेश में फिर बन रहे हैं बारिश के आसार, इस दिन होगी जमकर बरसात!

Weather update: प्रदेश में फिर बन रहे हैं बारिश के आसार, इस दिन होगी जमकर बरसात!Weather update: Chances of rain are being made again in the state, it will rain heavily on this day!

Weather update: प्रदेश में फिर बन रहे हैं बारिश के आसार, इस दिन होगी जमकर बरसात!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में भी गिरावट आना शुरू हो गई है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में जल्द ही और ठंड पड़ सकती है। वहीं मौसम विभाग ने आज 11 नवंबर को हवा की दिशा दक्षिण पूर्व होने की संभावना है। जिसके चलते कई जिलों में बादल छाएं रहेंगे। वहीं कई जिलों में बारिश भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग की माने तो आज गुरूवार को प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। कई जिलों में बादल छाएं रहेंगे। कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 12 अक्टूबर शुक्रवार को बस्तर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। ठंड भी बढ़ सकती है।

इस तरह रहा मौसम
बुधवार को राजधानी समेत कई जिलों को मौसम शुष्क रहा यहां सुबह से ही बादल छाए रहे।बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2 दिनों में मौसम का मिजाज फिर एक बार बदल सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले अच्छी ठंड पड़ने के आसार बन रहे हैं। राजधानी रायपुर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां सुबह शाम गुलाबी ठंड का आभास किया जा रहा है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ का तापमान अभी सबसे कम दर्ज किया गया है। यहां अभी से ही ठंड पड़ना शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article