Advertisment

Weather Update: गुलाब, शाहीन के बाद एक और चक्रवाती तूफान देगा दस्तक! इन राज्यों में होगी धुआंधार बारिश

Weather Update: गुलाब, शाहीन के बाद एक और चक्रवाती तूफान देगा दस्तक! इन राज्यों में होगी धुआंधार बारिश Weather Update: After Gulab, Shaheen, another cyclonic storm will knock! There will be heavy rain in these states

author-image
Bansal News
Weather Update: गुलाब, शाहीन के बाद एक और चक्रवाती तूफान देगा दस्तक! इन राज्यों में होगी धुआंधार बारिश

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि एक चक्रवाती तूफान के शनिवार की सुबह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि थाईलैंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह साढ़े आठ बजे कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था। अगले 12 घंटों में इसके अंडमान सागर तक पहुंचने की संभावना है।

Advertisment

मौसम विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘उसके बाद कम दबाव के क्षेत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दो दिसंबर तक दक्षिण-पूर्व तथा पास के बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में उसके अवदाब में बदलने की संभावना है। उसके अगले 24 घंटों में इसके बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है।’’ उसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, और सघन होने और चार दिसंबर, शनिवार की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचने की संभावना है।

यह रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुमान के ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्रों में ‘‘भारी से बहुत भारी और अति भारी बारिश होने का अनुमान है’’ और ओडिशा में आसपास के जिलों, पश्चिम बंगाल के तटवर्ती जिलों और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटवर्ती क्षेत्रों में ‘भारी से बहुत भारी बारिश’ होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा, ‘‘संभावना है कि उत्तरी-पूर्वी राज्यों में 5-6 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है।’’

Advertisment
weather update today weather update 2m weather update weather in telangana Weather Forecast Today Live Updates weather forecast live update Weather forecast weather tropical weather forecast tropical cyclone today weather update today weather report in telugu today weather report today weather news live today weather forecast live updates today latest weather update in ap telugu weather report pag-asa weather update odisha coast cyclone mumbai cyclone update live weather report today latest weather news today latest weather forecast latest news weather forecast today gujarat cyclone update gma weather update florida weather cyclone update 2m cyclone jawad latest updates #cyclone
Advertisment
चैनल से जुड़ें