Weather Update: 5 दिन तक लू से मिलेंगी राहत, जानिए मौसम विभाग ने क्या बताया

भारत के मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले पांच दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को...

Weather Update: 5 दिन तक लू से मिलेंगी  राहत, जानिए मौसम विभाग ने क्या बताया

Weather Update: नई दिल्ली। भारत के मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले पांच दिनों तक देश के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी की स्थिति से राहत मिलने के संकेत हैं। साथ ही विभाग ने कहा कि चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और दूसरा आंतरिक तमिलनाडु पर बना हुआ है।

यह भी पढ़े: COVID Update: कोरोना की चपेट में आए सुप्रीम कोर्ट के 5 जज, समलैंगिक मामले में सुनवाई टाली

कहाँ छाए रहेंगे बादल

अपेक्षाकृत कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश से तेलंगाना होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक बनने का अनुमान है।निजी मौसम एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने कहा कि एक और कम दबाव का क्षेत्र (ट्रफ) पूर्वोत्तर बिहार से झारखंड होते हुए ओडिशा तक बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ‘ट्रफ’ से आमतौर पर बादल छाते है और बारिश होती है, जिससे तापमान में गिरावट आती है।

यह भी पढ़े: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: फैन्स ने बचाई सलमान की लाज! पहले दिन इतनी हुई कमाई

स्कूल हुए बंद

विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में लोगों को पिछले कुछ दिनों से लू की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उत्तरी और मध्य मैदानी इलाकों में अधिक तापमान की वजह से स्थानीय प्रशासन को या तो स्कूलों का समय बदलने या मौसम में सुधार होने तक स्कूलों को बंद करना पड़ा। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को लोगों को तेज धूप से बचने के लिए पेड़ों के नीचे खड़े हुए देखा गया। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा। महाराष्ट्र में, सरकार ने 15 जून तक राज्य बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूलों को बंद कर दिया है साथ ही गर्मी की छुट्टी 30 जून तक बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़े: Ayodhya Ram Mandir News: निर्माणाधीन राम मंदिर की लेटेस्ट तस्वीरें आई सामने, जानें कब तक बन जाएगा भव्य मंदिर

मौसम में गिरावट

अगले 24 घंटों में दक्षिण बंगाल के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। बिहार में अलग-अलग स्थानों पर हुई हल्की बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली और तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि सारण जिले के जीरादेई में राज्य में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले कुछ दिनों में राज्य में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई

ये भी पढ़े: कौन है साड़ी पहनकर UK मैराथन में 42.5Km दौड़ लगाने वाली महिला, भारत में क्यों हो रहीं तारीफ़?

Yuvraj Singh: युवराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर के लिए कही ये बात

Parshuram Jayanti 2023: शाजापुर में धूमधाम से मनाई गयी भगवन परशुराम जयंती

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article