Advertisment

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत: इन राज्यों में तेजी से आगे बढ़ रहा है मानसून, जल्द होगी बारिश; IMD ने किया अलर्ट जारी

Weather Today: मध्यप्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। साथ ही इस बार मानसून पहले आने की संभावना है।

author-image
aman sharma
भीषण गर्मी से मिलेगी राहत: इन राज्यों में तेजी से आगे बढ़ रहा है मानसून, जल्द होगी बारिश; IMD ने किया अलर्ट जारी

Weather Today: देश में भीषण गर्मी के दौर में बारिश लोगों के लिए राहत (Weather Today) की सांस बनकर आई है। हालांकि, कुछ राज्यों में अभी भी प्री मानसून का इंतजार है। 30 मई को केरल में मानसून ने दस्तक दी थी, इसके बाद से यह उत्तर भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Advertisment

कुछ राज्यों में प्री मानसून (Pre Monsoon) का लोगों को भीषण भरी गर्मी से राहत दे रहा है तो कुछ राज्य अभी भी आसमान की ओर देखकर बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बारिश राहत बनकर आई है, मौसम सुहाना हो गया है, लोग अपने परिवार के साथ प्री मानसून का आंनद ले रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं देश में कहां-कहां बारिश होने की संभावना है।

4 से 5 दिन में उत्तर पूर्वी भारत को मिलेगी राहत

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले चार से पांच दिन उत्तर पूर्वी भारत में लू चलने की संभावना है, इससे लोगों को फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, इस बार महाराष्ट्र में मानसून (Monsoon Update) समय से पहले दस्तक देने वाला है।

पुणे, सतारा, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सोलापुर, सांगली, रत्नागिरि और उस्मानाबाद में 10 जून तक मानसून आने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। आईएमडी के मुताबिक, 10 जून तक मानसून पूरा राज्य  राज्य मानसून से कवर कर लेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Advertisment

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मध्य प्रदेश (MP Monsoon Update) में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है। साथ ही मानसून भी आने वाला है। ऐसे में एमपी में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने और आलोवृष्टि होने की संभावना है।

इसके साथ ही बादल भी जमकर बरसेंगे। वहीं, आईएमडी (IMD Monsoon Update) ने प्रदेश में 8 जून को तेज आंधी और गरज-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 9 जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें- MP में हनी ट्रैप का नया हाई प्रोफाइल केस: मंत्री के स्टाफ में पदस्थ रहे OSD को फंसाकर मांगे दो करोड़

Advertisment

ये भी पढ़ें- CG College News: छत्‍तीसगढ़ के कॉलेजों में इस दिन से भरे जाएंगे UG-PG के लिए ए‍डमिशन फार्म, जारी हुआ 2024-25 का कैलेंडर

Advertisment
चैनल से जुड़ें