Advertisment

Weather of MP: प्रदेश में वेदर सिस्टम कमजोर पड़ा भारी बारिश के आसार कम, जबलपुर, रीवा समेत 18 जिलों में होगी हल्की वर्षा

Weather of MP: मध्य प्रदेश में मानसून की चाल धीमी होती हुई नजर आ रही है। आज सिर्फ गिने-चुने जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

author-image
Rohit Sahu
Weather of MP: प्रदेश में वेदर सिस्टम कमजोर पड़ा भारी बारिश के आसार कम, जबलपुर, रीवा समेत 18 जिलों में होगी हल्की वर्षा

हाइलाइट्स

  • MP के कुछ क्षेत्रों में धूप, तो कहीं पड़ेंगी हल्की बौछारें
  • जबलपुर, रीवा, शहडोल में भारी बारिश की संभावना
  • ग्वालियर, चंबल, सागर में मध्यम बारिश का अनुमान
Advertisment

Weather of MP: झारखंड के पास एक चक्रवात बन गया है, जो कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके असर से गुरुवार को जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग में भारी बारिश की संभावना है, जबकि ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में मध्यम वर्षा हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में धूप और हल्की बौछारें हो सकती हैं। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक तेज बारिश से राहत रहेगी। इसके बाद अच्छी बारिश (MP Weather Update) होने की संभावना हैं।

अब तक कहां कितनी बारिश

बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक दमोह में 24, जबलपुर एवं सीधी में 22, खजुराहो में 19, मंडला में 17, मलाजखंड में 10, शिवपुरी में छह, नरसिंहपुर में पांच, टीकमगढ़, सिवनी में चार,नौगांव में तीन, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, रीवा एवं उमरिया में दो, धार में 0.3 मिलीमीटर बारिश हुई है.

ये मौसम प्रणाली सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र एवं उससे लगे उत्तरी ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात कुछ आगे बढ़ गया है। वर्तमान में यह झारखंड एवं उससे लगे ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। मानसून द्रोणिका गंगानगर, पिलानी, आगरा, चुर्क, रांची, दीघा से लेकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। हरियाणा और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी गुजरात से लेकर कर्नाटक तक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Neeraj Chopra: आज नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीते तो ऋषभ पंत फैंस को देंगे लाखों का इनाम, 10 लोगों को हवाई टिकट फ्री

अब तक ढाई महीने का कोटा पूरा

इस बार प्रदेश में मानसून की एंट्री 21 जून को हुई थी। इसके अगले एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में मानसून छा गया। डेढ़ महीने में प्रदेश में अच्छी बारिश हुई है। इससे ढाई महीने का कोटा भी पूरा हो गया है। प्रदेश में अब तक 20.5 इंच बारिश होनी चाहिए, लेकिन औसत 24.5 इंच बारिश हो चुकी है। यानी, 4 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें