Weather of MP: पश्चिमी विक्षोभ से बदला एमपी का मौसम, भोपाल में न्यूनतम तापमान में इजाफा, इन शहरों में बारिश का अलर्ट

Madhya Pradesh Mausam Samachar, Weather of MP: भोपाल में बादल रहने से ठंड का असर कम हो गया है। मौसम साफ होते ही न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज हो रहा है।

Weather of MP: पश्चिमी विक्षोभ से बदला एमपी का मौसम, भोपाल में न्यूनतम तापमान में इजाफा, इन शहरों में बारिश का अलर्ट

Weather of MP: भोपाल में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। दिन और रात के तापमान में इजाफा रहा। ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिली है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा में 5.6 डिग्री की वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री पर आ गया।

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में बादल रहने से ठंड का असर कम हो गया है। शहर में 18 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा। इसके असर से अगले 3 से 4 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

इससे दिन में बादल रहेंगे और न्यूनतम व अधिकतम तापमान बढ़ेगा। आईएमडी का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। महीने के अंत तक बारिश की संभावना है।

इन शहरों में रहा घना कोहरा

राज्य के भिंड, मुरैना, ग्वालियर, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और शिवपुरी जिलों में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा।

श्योपुर, पश्चिमी गुना, नीमच, मंदसौर, आगर, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, झाबुआ, सीहोर, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, शाजापुर, खरगोन, देवास, पश्चिमी राजगढ़, उत्तरी नर्मदापुरम, उत्तरी हरदा, उत्तरी खंडवा, टीकमगढ़, सीधी, कटनी और उत्तरी दमोह में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा।

पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर

तापमान 

पचमढ़ी5.6 डिग्री सेल्सियस
कल्याणपुर5.7 डिग्री सेल्सियस
उमरिया6.5 डिग्री सेल्सियस
नौगांव7.8 डिग्री सेल्सियस
रायसेन7.9 डिग्री सेल्सियस

पांच सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर

तापमान

कन्नोद15.9 डिग्री सेल्सियस
इंदौर15.0 डिग्री सेल्सियस
तालुन (बड़वानी)14.8 डिग्री सेल्सियस
सिवनी14.0 डिग्री सेल्सियस
छिंदवाड़ा13.8 डिग्री सेल्सियस

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलाव

  • पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।
  • जनवरी में दिन का तापमान 24.9 डिग्री के आसपास और रात का औसत पारा 10.6 डिग्री के आसपास रहता है।
  • इस बार दिन का तापमान औसत से अधिक और न्यूनतम तापमान औसत से कम है।
  • मौसम साफ होते ही न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज हो रहा है।
  • दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण दिन और रात के पारा में अंतर बढ़ गया है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड और दतिया में हल्की बारिश की संभावना है। निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया रहेगा।

17 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम?

ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा रहेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article