CG Monsoon Update: छत्‍तीसगढ़ के इन जिलों में हो रही जोरदार बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

CG Monsoon Update: छत्‍तीसगढ़ के इन जिलों में हो रही जोरदार बारिश, सरगुजा संभाग में अगले पांच दिनों तक होगी भारी बारिश

CG Monsoon Update

CG Monsoon Update

CG Monsoon Update: छत्‍तीसगढ़ में अब भारी बारिश को लेकर जो सिस्‍टम एक्टिव था, वह अब कमजोर हो गया है। प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में अब भारी बारिश की संभावना है।

हालांकि अब मानसून कमजोर हो गया है, लेकिन मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। ऑरेंज अलर्ट के चलते बलरामपुर, बीजापुर, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, खैरगढ़, छुईखदान गंडई, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, मुंगेली और नारायणपुर जिले में बारिश हो रही है।

बता दें कि प्रदेश में मानसून (CG Monsoon Update) के कमजोर होने के बाद प्रदेश के ज्‍यादातर हिस्‍सों में सामान्‍य बारिश हो रही है। हालांकि सरगुजा संभाग में मानसून के देरी से सक्रिय होने से इस संभाग व इलाके में जमकर बारिश हो रही है। इस संभाग में अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में हो रही बारिश

IMD Raipur

बता दें कि मौसम विभाग ने आज सात जिलों में यलो अलर्ट (CG Monsoon Update) जारी किया था। इसके चलते रायपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा समेत अन्‍य जिलों में सुबह से तेज बारिश हो रही है।

हालांकि बीच-बीच में बारिश का दौर थमा भी था। बारिश के चलते सुबह के समय पेंड्रा जिले समेत अन्‍य जिलों में स्‍वतंत्रता दिवस कार्यक्रम बरसते बादल के बीच हुआ।

इसके अलावा जशपुर,  मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर,  कोरिया, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, बलरामपुर और कोरबा में भारी बारिश की संभावना है।

अगले पांच दिनों में सरगुजा में बारिश

IMD Raipur Bulletin

आईएमडी रायपुर ने सरगुजा संभाग के लिए अलर्ट (CG Monsoon Update) जारी किया है। जहां अगले पांच दिनों में अच्‍छी बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि 1 जून से 14 अगस्‍त तक प्रदेश में औसत 804.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह औसत बारिश से 8 फीसदी अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh News: छत्‍तीसगढ़ के इस अस्‍पताल में मरीजों को खाने के लिए दिया चिकन, मटन और बिरयानी, जानें फिर क्‍या हुआ?

सबसे ज्‍यादा पानी बीजापुर में गिरा

IMD Raipur Bulletin Today

छत्‍तीसगढ़ में औसत बारिश (CG Monsoon Update) की बात करें तो बीजापुर जिले में सबसे ज्‍यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। जहां अब तक 1704.5 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई है।

यह औसत बारिाश्‍ से 88 फीसदी ज्‍यादा है। इधर बलरामपुर में 1054.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह औसत बारिश से 69 फीसदी बारिश ज्‍यादा है।

अगले तीन दिन इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

IMD Raipur Bulletin Orange Warning

आईएमडी रायपुर ने अगले तीन दिनों का बुलेटिन जारी किया है। इसमें अगले 3 दिनों में बलरामपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, गरियाबंद, जशपुर, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, कबीरधाम, कोंडागांव, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, कोरिया, मुंगेली, रायगढ़, नारायणपुर, सूरजपुर, सरगुजा में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article