12 सालों का टूटा रिकार्ड, राजधानी में अक्टूबर में ही ठंड शुरू -

12 सालों का टूटा रिकार्ड, राजधानी में अक्टूबर में ही ठंड शुरू

भोपाल: प्रदेश भर में मानसून विदाई ले चुका है और अब मौसम में परिवर्तन आ चुका है, अक्टूबर के महीने में ठंड ने दस्तक दे दी है। इस महीने के पहले सप्ताह का औसत न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रिकार्ड दर्ज हुआ, जो कि 12 सालों में सबसे कम है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हर साल नवंबर के महीने से ठंड महसूस होती थी, लेकिन इस बार अक्टूबर कर महीने में ही ठंडक का आभास हुआ होने लगा है। वहीं इस बारे में वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला का कहना है कि ठंड के सीजन में तापमान का गिरना पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता और हवा की दिशा पर निर्भर रहता है। पश्चिमी विक्षोभ मानसून की विदाई होने पर ही उत्तर भारत में आते हैं, लेकिन इस बार 15 दिन में एक के बाद एक कर पांच पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं।

इसलिए ठंड ने समय से पहले दे दी दस्तक

सितंबर माह के आखिरी सप्ताह के बाद कोई प्रभावी मानसूनी सिस्टम नहीं बना। इससे आसमान साफ रहा। वातावरण में नमी भी काफी कम हो गई। इस वजह से ठंड ने समय से पूर्व दस्तक दे दी है।

इस साल न्यूनतम तापमान में हो सकती है रिकार्ड गिरावट

ठंड के मौसम के लिए हवा का पैटर्न उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी अनुकूल होता है। इस बार अक्टूबर की शुरुआत से ही उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगी हैं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस साल पिछले वर्षों की तुलना में न्यूनतम तापमान में भी रिकार्ड गिरावट देखने को मिल सकती है।

भोपाल में 12 सालों में अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान

वर्ष               औसत तापमान

2009-                  22.9

2010-                  20.1

2011 –                 20.1

2012 –                 22.1

2013 –                 22.5

2014 –                 21.1

2015 –                 21.1

2016 –                 23.8

2017 –                  21.2

2018 –                  20.9

2019 –                   21.7

2020 –                  19.4

 

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password