Weather News: रांची में पारा 40 डिग्री, पलामू में 44 डिग्री तक पहुंचा, तीन जिलों में बारिश की संभावना

Weather News: रांची में पारा 40 डिग्री, पलामू में 44 डिग्री तक पहुंचा, तीन जिलों में बारिश की संभावना

Weather News: रांची में पारा 40 डिग्री, पलामू में 44 डिग्री तक पहुंचा, तीन जिलों में बारिश की संभावना

रांची, उत्तरी भारत के अन्य प्रदेशों की तरह झारखंड के अधिकतर इलाकों weather news में इस समय पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया है और मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तेज गर्मी से लोगों को कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा और पश्चिमी सिंहभूम में अपवादस्वरूप देर शाम घिर आयी बदरी के बीच अगले कुछ घंटों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

रांची स्थित मौसम विभाग के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि अविभाजित बिहार की ग्रीष्मकालीन राजधानी रही रांची में भी पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसी प्रकार जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस एवं पलामू में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा। दोनों जिलों में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक अधिक रहा।

आनंद ने बताया कि अगले एक सप्ताह में राज्य में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने देर रात्रि जारी अलर्ट में बताया है कि राज्य में आज कुछ इलाकों में बादल अभी घिरे हुए हैं और आज देर रात्रि तथा कल तक इन इलाकों में वज्रपात, बादलों की गरज के बीच हल्की बारिश की संभावना है। विभाग ने बताया कि गरज के साथ सरायकेला खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article