देश में मानसून देगा दस्तक: लोगों को इस दिन मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, झमाझम बरसेंगे मेघा

Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 23 मई से कई जगह बारिश होने के आसार हैं।

देश में मानसून देगा दस्तक: लोगों को इस दिन मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, झमाझम बरसेंगे मेघा

Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान है। दिन में लोग घर से बाहर निकलने में बच रहे हैं, तो वहीं कई राज्यों में पारा 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। लोग अब बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जिससे गर्मी से राहत मिले।

भारत मौसम विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, जल्द ही दक्षिण-पश्चिम भारत में मानसून दस्तक देने वाला है, जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। केरल में 31 मई को मानसून आने की की संभावना जताई जा रही है।

31 मई केरल में मानसून देगा दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई को केरल में दस्तक दे देगा। इस समय बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव है, जिससे दक्षिण-पश्चिम के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।

उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश तटों के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे दक्षिण-पश्चिम में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 KM ऊपर तक फैला हुआ है। इसकी वजह से तेज तूफान के साथ बारिश होती है।

इन राज्यों में बरसेंगे मेघा

23 मई को केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश होने के आसार हैं। वहीं, लक्षद्वीप में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है, जहां आज और कल बारिश हो सकती है। प्री मानसून के तहत पिछले दिनों कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बारिश हुई। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में भी बारिश हो सकती है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1793044087613935757

उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल इस भीषण गर्मी से दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में राहत नहीं मिलने वाली है। अभी इन इन राज्यों के निवासियों को बारिश के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। वहीं, मंगलवार को देश का सबसे गर्म जगह हरियाणा का सिरसा रहा, यहां पर अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने किया लू का अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इश समय उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक भीषण लू की चलती रहेगी। दिल्ली में गर्मी और हीट वेव जारी है। IMD ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लिए अगले पांच दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें- पुणे हिट एंड रन केस में बड़ा अपडेट: सामने आया अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, नाबालिग आरोपी के परिवार का डॉन से है ये संबध!

ये भी पढ़ें- Hemant Soren SC Bail: हेमंत सोरेन को फिर लगा Supreme Court से बड़ा झटका, वकील ने वापस ली जमानत याचिका

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article