मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर,मुंगेली और कोरबा जिले में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि रात 8.30 तक ओलावृष्टि की ज्यादा संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने आज साम को ही एक पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार शाम 4.30 बजे से रात 8.30 बजे तक बिलासपुर,मुंगेली,कोरबा और इसके आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। अगर ओले गिरते हैं तो फसलों के बहुत नुकसान हो सकती है। चक्रवाती हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव दिख रहा है। मंगलवार को शाम से बिलासपुर, सरगुजा और पेण्ड्रा के कुछ जगहों में हल्की बारिश हुई है।
3 मार्च तक प्रदेश में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर पछुवा हवाओं के बीच एक ट्रफ बना है। इसके साथ ही अंडमान सागर के पास चक्रवाती घेरा भी सक्रिय है। इसके कारण मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब बन सकता है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की भी संभावना बढ़ गई है। इसके कारण 3 मार्च तक प्रदेश में बारिश हो सकती है।