weather alert: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का पड़ेगा प्रदेश भर में असर,मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

weather alert: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का पड़ेगा प्रदेश भर में असर,मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना...Weather alert: Cyclone 'Asani' will have an impact across the state, Meteorological Department expressed the possibility of rain neet

weather alert: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का पड़ेगा प्रदेश भर में असर,मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना

 raipur: छत्तीसगढ़ पर असानी चक्रवात के असर का प्रारंभिक अनुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि हवा की दिशा में परिवर्तन होगा जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। हवा की गति बढने की सम्भावना है। और इसके साथ ही कई स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश भर में बादल छाए रहेंगे और जिससे उमस बढ़ेगी ।

देखें वीडियो-

कारण भी जान लीजिए

 उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की बहुत संभावना है। इसके 10 मई के 1200 यूटीसी (1730 बजे ) तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रहने और उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा तटों से दूर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाडी तक पहुंचने की बहुत संभावना है।इसके बाद, इसके उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है।weather alert

9 मई का अनुमान

प्रदेश में 9 मई को हवा की दिशा में परिवर्तन होकर बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त अपेक्षाकृत ठंडी हवा के आगमन होने की प्रबल संभावना है। इसके कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। आसनी चक्रवात के कारण प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड भी चलने की संभावना है।

10 मई का अनुमान

10 मई को आसनी चक्रवात के कारण प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। हवा की गति भी बढने की सम्भावना है। साथ ही दक्षिण छग में बादल छाये रहने तथा उत्तर छग में आंशिक रूप से बादल रह सकता है।weather alert

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article