महाराष्ट्र में अब 2 अप्रैल से मास्क पहनना होगा स्वैच्छिक, सरकार ने हटाए कोविड प्रतिबंध
महाराष्ट्र। देशभर में कोरोना वायरस (Corona Virus) का खतरा अब कम होने लगा है वहीं पर कोरोना के प्रतिबंध अब कई राज्यों से हटाए जाने लगे है। इस बीच ही बीते दिन 31 मार्च को महाराष्ट्र कैबिनेट ने 2 अप्रैल से राज्यभर में प्रभावी सभी कोविड -19 प्रतिबंधो को हटाने का फैसला किया।
महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया आदेश
आपको बताते चलें कि, महाराष्ट्र कैबिनेट ने केंद्र के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए लिया है। राज्य सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में आपदा प्रबंधन से जुड़े नियम लगाए थे। धारा 144 को हटा लिया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मास्क पहनना स्वैच्छिक होगा। इस जानकारी को देते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि, कोविड प्रतिबंधों को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में बैठक हुई थी जिसमें 2 अप्रैल से जारी नियम के अनुसार अब मास्क पहनना भी स्वैच्छिक हो जाएगा। कोविड सभी कोविड-19 संबंधित प्रतिबंध वापस ले लिए जाएंगे।
महाराष्ट्र सरकार ने सभी कोविड प्रतिबंधों को वापस लेने का आदेश जारी किया। pic.twitter.com/tihyh44kso
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2022
0 Comments