हम तो कई जन्मों से साथ हैं… कृषि मंत्री Shivraj ने ऐसे मनाई शादी की सालगिरह, जानिए क्या लिखा.?
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह की शादी को आज 33 साल पूरे हो गए हैं… मैरिज एनिवर्सिरी के इस खास मौके पर दोनों ने साथ में पौधारोपण किया है.. इसकी तस्वीर कृषि मंत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की.. उन्होंने एक्स पर लिखा- आज शादी की 33वीं वर्षगांठ पर अपनी धर्मपत्नी के साथ पौधा लगाया। आप भी ऐसे शुभ अवसर पर पौधरोपण अवश्य करें। तैंतीस वर्ष बीत गए, लेकिन लगता है कि हम तो कई जन्मों से साथ हैं। तैंतीस वर्षों से साधना मेरी पूरक हैं। हर समय आदर्श पत्नी बनकर साथ निभाया। परिवार को आदर्श बनाया, बच्चों को अच्छे संस्कार दिए और जनकल्याण में साधक बनीं। मैं तो हर पल जनकल्याण की साधना में लगा रहा, साधना पूरे परिवार की चिंता करती रहीं। हमारे लिए हमारी जनता ही परिवार है। जनता की सेवा, भगवान की पूजा है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जनता के बीच मामा के नाम से मशहूर है, ऐसे में उनकी पत्नी साधना को भी लोग मामी नाम से पुकारते हैं, वहीं, शिवराज ने हाल ही में अपने दोनों बेटों, कार्तिकेय और कुणाल की शादी की है…