Watery Eyes Problem: बेवजह आंखों से पानी निकलने के पीछे हो सकती है ये वजह
सुबह उठते ही आंखों से पानी आना कई लोगों के लिए आम समस्या है। यह एलर्जी, संक्रमण या आंखों की थकान का संकेत हो सकते है। आइए जानते हैं इस समस्या के क्या कारण हो सकते हैं। धूल, धुआं, पालतू जानवरों के बाल या फूलों के पराग से एलर्जी होने पर आंखों से पानी आ सकता है। आंखों में खुजली, जलन और सूजन भी हो सकती है। यह समस्या सुबह ज्यादा होती है। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से नाक बंद हो सकती है, जिससे आंखों पर असर पड़ता है। इस दौरान आंखें लाल हो सकती हैं और उनसे लगातार पानी आ सकता है। समय पर इलाज जरूरी है। प्रदूषण और धूलकण आंखों में जलन पैदा कर सकते हैं। इससे आंखों की नमी प्रभावित होती है और आंखें ज्यादा आंसू बनाने लगती हैं। आंखों को साफ पानी से धोना इस समस्या को कम कर सकता है।
इस वजह से आंखें ज्यादा आंसू बनाने लगती हैं ताकि नमी बनी रहे। यह ड्राई आई सिंड्रोम का संकेत भी हो सकता है। अगर आंखों से लगातार पानी आता है, खुजली, जलन या दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक यह समस्या बनी रहे तो डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।