BHOPAL MP: भोपाल शहर के लोगों को एक बार फिर पीने के पानी की समस्या हो सकती है। हालांकि इस बार ये समस्या ज्यादा दिन की नहीं है फिर भी कोलार के रहने वाले लोगों को एक दिन के लिए ये परेशानी उठानी पड़ सकती है। नगर निगम द्वारा एक दिन पहले ही इसकी जानकारी कोलार के रहवासियों को दे दी है ताकि लोग अपने घरों पर एक दिन पहले ही पानी की व्यवस्था कर लें। आप को बता दें कि केरवा जलप्रदाय योजना के अंतर्गत 5 अगस्त को एक दिन का शट्डाउन लिया जाएगा। यह शटडाउन 610 एमएम व्यास की फीडर ग्रेविटी लाइन में लीकेज सुधारने केलिए लिया जा रहा हैं।
इन कॉलोनी में नहीं आएगा पानी-
अमरनाथ कॉलोनी, साईनाथ कॉलोनी, फॉर्च्यून एनक्लेव, पैलेस आर्किड, महाबली नगर, सर्वधर्म कॉलोनी, दामखेड़ा, मंडाकानी, सिरडीपुरम, जेके टाउन, सूर्य कॉलोनी, कावेरी कॉलोनी, बंजारी कॉलोनी, दानिशकुंज, गिरधर परिसर, सनखेड़ी, बांसखेड़ी, प्रियंका नगर उत्तरी भाग, 610 क्वार्टर्स, सुमित्रा परिसर, राज वैद्य कॉलोनी, राजहर्ष कॉलोनी, अकबरपुर, आम्र विहार, सौरव नगर, वंदना नगर, ललिता नगर, ओम नगर, गणेश नगर, फाइन एवेन्यू आदि कॉलोनियों में सुबह शाम होने वाली सप्लाई बंद रहेगी।