CG News: अम्बिकापुर क्षेत्र में गहराया जल संकट, बांकी बांध सूखने की स्थिति में

पिछले 50 सालों में पहली बार बांकी जलाशय का जल स्तर सूखने के कगार पर है। जिससे अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में जल संकट गहराया गहराने वाला है।

CG News: अम्बिकापुर क्षेत्र में गहराया जल संकट, बांकी बांध सूखने की स्थिति में

अम्बिकापुर: पिछले 50 सालों में पहली बार बांकी जलाशय का जल स्तर सूखने के कगार पर है। जिससे अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में जल संकट गहराया गहराने वाला है। इस संकट को देखते हुए निगम ने फरमान सुनते हुए एक टाइम पानी सफ्लाई करने के निर्देश दिए है।

लाखों घरों में एक टाइम सप्लाई

अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में पानी की दिक्कत होने से शहर के लाखों घरों में एक टाइम का ही पानी पहुंच रहा है। जहाँ पानी को लेकर वार्डो में लोग हलकान नजर आ रहे हैं। दरअसल सवा दो लाख की आबादी वाले अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में सुबह और शाम के पानी की सप्लाई बाकी जलाशय से आपूर्ति के लिए कई दशकों से की जा रही थी।

बांकी जलाशय का घटा  जलस्तर

मगर वर्षा ऋतु में बारिश नहीं होने से बांकी जलाशय के पानी का जलस्तर घट चुका है। जिसकी वजह से नगर निगम ने पिछले दो दिनों से सुबह के समय पानी की सप्लाई की जा रही है। इधर इसकी जानकारी लगते ही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव सड़क मार्ग से अंबिकापुर के लिए देर रात पहुंचे जहां जनप्रतिनिधियों और निगम के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही गई।

उपमुख्यमंत्री ने लिया जायजा

वही आज उपमुख्यमंत्री कलेक्टर, एसपी सहित निगम के आला अधिकारियों के साथ बाकी जलाशय पहुंचकर पानी की स्थिति को देखा और उन्होंने कहा कि अपने जीवन काल में पहली बार ऐसा हुआ है कि बाकी जलाशय का पानी कम हुआ है। बारिश नहीं होने से ऐसी स्थिति निर्मित हुई है. अगर अगले तीन-चार दिनों में बारिश नहीं हुई तो शहर में पानी सप्लाई बाधित हो सकती है।

इन वार्डों में हो रही समस्या

जिले के मायापुर, मणिपुर, नमनाकला, नवागढ़, महामाय पारा, गांधीनगर, केदारपुर, केना बांध आदि वार्डों पानी की खासी समस्या देखी जा रही है। बता दें कि इन वार्ड़ों में 16 टंकियों से पानी की सप्लाई की जाती है। लेकिन पिछले कुछ समय से केवल लीटर पानी ही सप्लाई की जा रही है।

इस वजह से हुई समस्या

बांकी बांध में फिलहाल बेहद ही कम पानी बचा है जिससे शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। बता दें कि सामान्य बारिश के दौरान बांध 50 से 60 फीसदी ही भरता है। इस साल तो बांध मई के महीने में ही खाली हो गया था। साथ बारिश का भी एक माह गुजर जाने के बाद भी अभी भी इलाके में अच्छी बारिश नहीं हुई है। जिससे शहर में पानी का संकट गहराया हुआ है।

ये भी पढ़ें:

Greenland Soil: हमेशा बर्फ से ढंकी रहने वाली ग्रीनलैंड की मिट्टी से ऐसा क्या मिला कि वैज्ञानिक हो गए परेशान, जान लीजिए

RRB PO Admit Card 2023: जारी हो गए RRB PO Admit Card, इस दिन आयोजित होगी परीक्षा

Chhattisgarh News: सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन गिरफ्तार, 14 करोड़ रुपये के घोटाला करने का आरोप

Ponzi Scam: चीनी नागरिक गुआनहुआ वांग के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी, BOI ने उठाया सख्त कदम

Kaun Banega Crorepati: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 15 की तैयारी शुरू, अमिताभ बच्चन ने फैंस को दी जानकारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article