अब सड़कों पर पदवृद्धि की मांग: दो चयनित शिक्षक संगठन एक साथ आए, राजधानी में 17 से 22 जून तक बड़े आंदोलन की तैयारी

Protest for Teacher Recruitment: भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर राजधानी भोपाल की सड़कों पर उतरेंगे हजारों वेटिंग शिक्षक

अब सड़कों पर पदवृद्धि की मांग: दो चयनित शिक्षक संगठन एक साथ आए, राजधानी में 17 से 22 जून तक बड़े आंदोलन की तैयारी

हाइलाइट्स

  • वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 से जुड़ा है विवाद
  • उम्मीदवार लंबे समय से कर रहे पदवृद्धि की मांग
  • भोपाल की सड़कों पर जुटेंगे अब हजारों उम्मीदवार

Protest for Teacher Recruitment: उच्च माध्यमिक यानी वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 (Mp Higher Secondary Teacher Recruitment) में पदवृद्धि की मांग कर रहे उम्मीदवारों का सब्र आखिरकार जवाब दे ही गया।

अब ये उम्मीदवार 17 से 22 जून तक राजधानी भोपाल में बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया पर ये एक्टिव हो गए हैं।

आंदोलन का स्वरूप क्या होगा, इसकी जानकारी तो नहीं है, लेकिन इतना तय हो गया है कि पदवृद्धि की मांग अब सड़कों पर होने वाली है।

दो चयनित संगठन एक साथ आए

वर्ग 1 यानी उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 में पदवृद्धि की मांग को लेकर दो अलग-अलग संगठन अब तक प्रदर्शन करते आए हैं।

MP-Teacher-Bharti

इनमें एक संगठन चयनित शिक्षक संघ और दूसरा संगठन बेरोजगार शिक्षक संघ है।

हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है कि अब ये दोनो संगठन आंदोलन (Protest for Teacher Recruitment) के लिए एक साथ आ गए हैं।

आंदोलन को सफल बनाने नए संगठन का गठन

वर्ग 1 की भर्ती (Mp Teacher Bharti) से जुड़े इन दोनो संगठनों ने जून महीने में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए संयुक्त मोर्चा (वेटिंग शिक्षक) नाम से नया संगठन बनाया है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1798286538767282655

यही मोर्चा भोपाल में 17 से 22 जून तक होने वाले आंदोलन (Protest for Teacher Recruitment) का नेतृत्व करेगा।

हर मुमकिन खटखटाया दरवाजा

वर्ग 1 की भर्ती (Mp Teacher Bharti Issue) से जुड़े उम्मीदवार पदवृद्धि की मांग को लेकर लगभग हर मुमकिन दरवाजा खटखटा चुके हैं।

MP-Teacher-Bharti-Issue

विभागीय मंत्री से लेकर अधिकारियों तक से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी है।

शिक्षकों की कमी के कारण खराब हुए बोर्ड रिजल्ट के बावजूद अब तक पदवृद्धि (Demand For Increase In Teacher Recruitment) को लेकर कोई स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आ सकी है।

आंदोलन की बनी ये तीन वजह

MP-Teacher-Bharti-Issue-Minister-Rao-udaypratap

1. वर्ग 1 में ही प्रदेशभर में करीब 25 हजार अतिथि शिक्षक हैं। मतलब इतने तो खाली पद हुए। इसके बावजूद विभाग पदवृद्धि नहीं कर रहा है।
2. विभाग आरटीआई में भी जवाब देने को तैयार नहीं है कि वर्ग 1 में शिक्षकों की क्या स्थिति है। कितने शिक्षक कार्यरत हैं और कितने पद खाली हैं।
3. मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से मिलने के बाद भी वर्ग 1 की भर्ती में पदवृद्धि को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

आर पार की लड़ाई क्यों?

कुछ दिनों पहले ही उम्मीदवारों के एक प्रतिनिधि मंडल ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की।

MP-Teacher-Bharti-03-1

विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि भर्ती में पदवृद्धि नहीं होने वाली। कई उम्मीदवार ओवर ऐज होने की दहलीज पर खड़े हैं।

ऐसे में अब उनके सामने आर पार की लड़ाई (Protest for Teacher Recruitment) के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

संबंधित खबर: शिक्षक बनने की आस में बैठे उम्मीदवारों को झटका: वर्ग 1 शिक्षक भर्ती में नहीं बढ़ाए जाएंगे पद, इस वजह से टालने की तैयारी

इसी समय आंदोलन क्यों?

स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर से वर्ग 1 के शिक्षकों के खाली पदों (Mp Varg 1 Teacher Recruitment 2023) की जानकारी बुला ली है। विभागीय स्तर पर भर्ती की तैयारी पूरी है।

Protest-for-Teacher-Recruitment-manoj-dandotiya

इंतजार था तो अब चुनाव की आचार संहिता खत्म होने का। अब किसी भी समय विभाग भर्ती प्रक्रिया शुरु कर सकता है।

वहीं विभागीय अधिकारी पदवृद्धि (Demand For Increase In Teacher Recruitment) की संभावनाओं को पहले ही नकार चुके हैं, ऐसे में अब और इंतजार करने का कोई मतलब नहीं था।

ये भी पढ़ें: चुनाव खत्म हो गए हैं: रात में न हवा चली न बारिश, फिर भी भोपाल में रात 3 बजे तक कई इलाकों की बिजली गुल, 25 हजार प्रभावित

आंदोलन में शामिल होंगे अन्य राज्यों के भी उम्मीदवार

भोपाल में 17 से 22 जून तक होने वाले आंदोलन (Protest for Teacher Recruitment) में उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 से जुड़े अन्य राज्यों के भी वेटिंग उम्मीदवार शामिल होंगे।

Protest-for-Teacher-Recruitment-devesh-paliwal

इसके लिए संयुक्त मोर्चा (वेटिंग शिक्षक) का एक दल उत्तरप्रदेश, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों के उम्मीदवारों से भी संपर्क कर रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article