शिक्षक भर्ती 2018 आज तक अधूरी: भर्ती पूर्ण कराने शिक्षक दिवस पर उम्मीदवार राजधानी में करेंगे प्रदर्शन

MP Teacher Bharti Protest: उच्च एवं माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2018 के चयनित शिक्षक पिछले 6 सालों से अपनी नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

MP-Teacher-Bharti-Protest

MP Teacher Bharti Protest: उच्च एवं माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2018 के चयनित शिक्षक पिछले 6 सालों से अपनी नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

अब ये वेटिंग शिक्षक हजारों की संख्या में भोपाल पहुंचकर 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के दिन अपनी नियुक्ति के लिए प्रदर्शन (MP Teacher Bharti Protest) करेंगे।

द्वितीय काउंसलिंग के बाद भी हजारों पद खाली

मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के प्रदेश संयोजक श्यामलाल रविदास ने बताया कि उच्च एवं माध्यमिक शिक्षक भर्ती पिछले 6 वर्षों से नाम मात्र के पदों पर चल रही है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1825113280228073720

जिसमें प्रथम एवं द्वितीय काउंसलिंग होने के बाद भी सभी विषयों में आज भी हजारों पद खाली हैं।

हाईकोर्ट के आदेश का भी पालन नहीं

मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के वीरेंद्र पाटीदार ने बताया कि शिक्षक भर्ती 2018 को लेहर हाईकोर्ट की अलग अलग बेंच में केस लगे हैं। कई केस में फैसला भी उम्मीदवारों के पक्ष में आया।

उच्च न्यायालय जबलपुर कई बार शिक्षा विभाग को यह निर्देश दे चुका है कि शेष रिक्त पदों पर पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार शीघ्र नियुक्तियां दे। बावजूद विभाग ने तृतीय काउंसलिंग शुरू नहीं की।

ओवरऐज हो रही उम्मीदवार

मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के लिलेंद्र मेहरा ने बताया कि विभाग द्वारा करीब 12000 पदों को रोका गया है। जिन्हें तीसरी काउंसलिंग कर भरा जा सकता था।

2018 के भर्ती के कई उम्मीदवार ओवरऐज की दहलीज पर है। ऐसे में उनके सामने भविष्य अब अंधकारमय दिखाई दे रहा है। सरकार को हमारी सुध लेनी चाहिए।

शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ की ये है मांग

1.माध्यमिक शिक्षक भर्ती के उपेक्षित विषयों जैसे हिंदी, उर्दू, विज्ञान,सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत के रिक्त पदों में वृद्धि की जाए।

2.उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के हिंदी, इतिहास, भूगोल, कृषि, समाजशास्त्र, बायोलॉजी, कॉमर्स, रसायन शास्त्र के पदों में वृद्धि।

3.माध्यमिक शिक्षक भर्ती के अंतर्गत सभी वर्गों के कुल शेष रहें 2,237 पदों पर चयन सूची जारी की जाए।

4.उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के अंतर्गत सभी वर्गों के कुल शेष 5,935 पदों पर चयन सूची जारी की जाए।

5.नामों की पुनरावृति पर पूर्णतः रोक लगाते हुये शेष पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाए।

6.स्थाई शिक्षक भर्ती 2023 से पहले 2018 की स्थाई शिक्षक भर्ती को पूर्ण किया जाए।

विभाग कह चुका है भर्ती हुई पूरी

वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2018 के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग एमपी हाईकोर्ट में ये कह चुका है कि विभाग की ओर से 2018 की भर्ती पूरी हो चुकी है।

इसका मतलब ये साफ है कि विभाग अब अपनी ओर से तो 2018 के मामले में भर्ती नहीं करने वाला। हालांकि मामले की सुनवाई डबल बेंच में चल रही है। अंतिम निर्णय हाईकोर्ट को ही लेना है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article