Vrindavan Holi Festival: दुनिया भर से आते है लोग वृंदावन होली खेलने ! इन मंदिरों में दिखता है स्वर्ग जैसा नजारा

Vrindavan Holi Festival: दुनिया भर से आते है लोग वृंदावन होली खेलने ! इन मंदिरों में दिखता है स्वर्ग जैसा नजारा Vrindavan Holi Festival: People come from all over the world to play Vrindavan Holi! Heaven like view is seen in these temples sm

Vrindavan Holi Festival: दुनिया भर से आते है लोग वृंदावन होली खेलने ! इन मंदिरों में दिखता है स्वर्ग जैसा नजारा

Place To Visit Vrindavan in Holi Festival: होली का पर्व आने वाला है और जैसे ही होली नजदीक आती है तो सबसे पहले नाम आता है वृंदावन का यहां की होली दुनिया भर में फेमस है। भारत ही नहीं अन्य देशों से लाखों की संख्या में लोग होली पर यहां आते है। होली के हफ्ते भर पहले से ही जश्‍न की शुरुआत हो जाती है। एक हफ्ते पहले से ही दुनिया हर के लोग यहां आने शुरू हो जाते है भारत के लोगों के अलावा भी विदेशी सैलानी बड़ी मात्रा में यहां आते है। अगर आपकि भी वृदांवन जाकर इस अद्भुत जश्न में सुमार होने की चाहत है तो आज हम आपको बताने वाले है कि आप वृंदावन घूमने का पूरा प्लान किस तरह बनाएं कि आसानी से हर जगह को एक्‍सप्‍लोर कर पाएं और यादगार अनुभव साथ लेकर जाएं।

बांके बिहारी मंदिर- अगर आप तीन दिन का समय निकलकर आए है तो होली के दौरान वृंदावन की यात्रा की शुरुआत आप बांके बिहारी मंदिर से कर सकते हैं। ये एक काफी बेहतर विकल्प रह सकता है यहां की होली दुनिया भर में फेमस है और इसी मंदिर के आसपास होली की सबसे ज्‍यादा रौनक देखने को मिलती है।होली के एक सप्ताह पहले से ही बांके बिहारी मंदिर के आसपास काफी रौनक देखने को मिलती है।

इस्कॉन मंदिर- बांके बिहारी मंदिर के पास स्थि‍त इस्कॉन मंदिर के इर्दगिर्द भी सैलानियों का जमघट तो देखने को तो मिलता ही है। उसके साथ साथ सफ़ेद टाइल्स से बने इस खूबसूरत मंदिर में फूलों की होली होती है। जिसका अपना ही अलग एक मजा रहता है लोग रंग बिरंगे फूलों और पंखुडि़यों को एक दूसरों पर डालते हैं और गोपाल भजन के साथ जश्‍न मानते है।

प्रेम मंदिर- कोई भी सैलानी वृंदावन जाए और वो प्रेम मंदिर न जाए ऐसा काम ही होता है। आप अपने दूसरे दिन की यात्रा की शुरुआत इस मंदिर परिसर से कर सकते हैं। सफेद संगमरमर के इस खूबसूरत मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण के सभी रूपों को प्रदर्शित किया गया है। यहां लाखों की संख्या में सैलानी होली पर पहुंच कर होली के जश्‍न में सराबोर होते है।

Disclaimer: हम जो जानकारियां और सूचनाएं दी है वह सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। BANSAL NEWS इनकी पुष्टि नहीं करता है। इनपर विचार कर रहे है तो अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article