West Bengal Panchayat Polls: हिंसा के बीच बंगाल में हो रहा मतदान, पढ़ें विस्तार से

बंगाल। पश्चिम बंगाल में आज पंचायत चुनाव के लिए 22 जिलों की 64,874 ग्राम पंचायत सीटों पर वोटिंग होगी।मतदान सुबह सात बजे शुरू हो चुका है।

Panchayat Elections 2023: पश्चिम बंगाल में 697 बूथों पर फिर होगी वोटिंग, चुनाव आयोग का फैसला

बंगाल। पश्चिम बंगाल में आज पंचायत चुनाव के लिए 22 जिलों की 64,874 ग्राम पंचायत सीटों पर वोटिंग होगी। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो चुका है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। वोटिंग शुरू होते ही कूच बिहार के सिताई में बारावीटा प्राइमरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ में तोड़फोड़ की गई और बैलट पेपर्स में आग लगा दी गई।

https://twitter.com/ANI/status/1677499384626544640?s=20

पूर्व मेदिनीपुर के नंदीग्राम ब्लॉक 1 के रेजिडेंट्स ने TMC पर बूथ कैप्चर करने का आरोप लगाते हुए इलेक्शन का बॉयकॉट कर दिया है। लोगों का कहना है कि महम्मदपुर के बूथ नंबर 67 और 68 में सेंट्रल फोर्स की तैनाती की जाए। तैनाती न होने तक वे वोट नहीं डालेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1677492320432975877?s=20

इधर, राज्य में मतदान के दिन भी हिंसा रुक नहीं रही है। शनिवार तड़के मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज इलाके में TMC और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। वोटिंग से एक दिन पहले शुक्रवार सुबह मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है।

https://twitter.com/ANI/status/1677495500810125312?s=20

राज्य में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के बाद, यानी 9 जून के बाद अब तक हिंसक घटनाओं में 18 लोगों की जान जा चुकी  है।

https://twitter.com/ANI/status/1677491322859712512?s=20

ये भी पढ़ें :

Rahul Gandhi Visit: सुबह-सुबह धान के खेतों में पहुंचे राहुल गांधी, मजदूरों के साथ की रोपाई

Human Body Facts: क्या आपको पता है शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी कौन-सी है? जानें विस्तार से

MP News: फिर शर्मसार हुआ मध्यप्रदेश! ग्वालियर में युवक का अपहरण कर तलवे चटवाए

BJP मुख्यालय में मैराथन बैठक खत्म, 2024 लोकसभा चुनाव की बनी रणनीति

CG News: एक ऐसा गांव जहां के बच्चे आज भी हैं शिक्षा से दूर, सरकार की योजनाएं फेल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article