Advertisment

MP By Election: चारों सीटों पर 12 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, आज पेटियों में कैद हो जाएंगे 48 उम्मीदवारों के भाग्य

MP By Election: चारों सीटों पर 12 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, आज पेटियों में कैद हो जाएंगे 48 उम्मीदवारों के भाग्य voting-in-all-four-seats-till-12-oclock-today-the-fate-of-48-candidates-will-be-imprisoned-in-boxes

author-image
Bansal News
MP By Election: चारों सीटों पर 12 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, आज पेटियों में कैद हो जाएंगे 48 उम्मीदवारों के भाग्य

भोपाल। मध्य प्रदेश में हो रहे उपचुनाव के तहत खंडवा लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक 25.23 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर 31.83 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन विभाग ने यह जानकारी दी। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार प्रदेश के जोबट में 28.55 प्रतिशत, पृथ्वीपुर में 34.52 तथा रैगांव विधानसभा सीट पर 33.62 प्रतिशत मतदान हुआ। खंडवा लोकसभा क्षेत्र में दोपहर 12 बजे तक कुल 25.23 प्रतिशत मतदान हुआ। चार निर्वाचन क्षेत्रों में कम से कम 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जहां राज्य में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधे मुकाबले की उम्मीद है। अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा। प्रदेश के एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शुरू के दो घंटों में खंडवा लोकसभा क्षेत्र में पांच से सात प्रतिशत मतदान हुआ जबकि जोबट, पृथ्वीपुर और रैगांव विधानसभा सीटों पर क्रमश 12.88, 13.64 और 13.74 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Advertisment

कई इलाके संवेदनशील

इन चार सीटों में से खंडवा लोकसभा सीट सहित दो सीटों पर भाजपा का कब्जा था, जबकि बाकी दो सीटें कांग्रेस के पास थे। उन्होंने बताया कि इन चारों सीटों पर कुल 26,50,004 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और चुनाव के लिए 3,944 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 865 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। अधिकारियों ने बताया कि 874 मतदान केंद्रों पर वेब कैमरों और 361 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जायेगी। उन्होंने कहा कि खंडवा और रैगांव में 16-16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जबकि पृथ्वीपुर में 10 उम्मीदवार और जोबट में छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

upchunavmp UP Chunav shivraj singh chauhan Raigaon By Election prithvipur upchunav mp upchunav news mp upchunav mppsc mp upchunav ki tarikh mp upchunav ke natije mp upchunav ipdates mp upchunav exit poll mp upchunav date 2021 mp upchunav date mp upchunav 2021 date MP Upchunav 2021 mp upchunav 2020 MP UpChunav mp up chunav news 2021 mp up chunav news mp up chunav 2021 MP politics News in Hindi MP pChunav MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi mp ki khabre mp ke up chunav MP Hindi News Headlines mp election result Mp election mp congress upchunav mp congress mp by poll result mp by election result MP By Election MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mp bjp upchunav mp bjp madhya pradesh news Madhya Pradesh ki khabre Madhya Pradesh election Madhya Pradesh by-election madhya pradesh kheshev prasad maurya khandwa By-Election Keshav Prasad Maurya kamalnath jobat upchunav election in mp election date of mp upchunav damoh upchunav candidates affidavit by-election Breaking News bhajpa
Advertisment
चैनल से जुड़ें