Tokyo Olympic 2020: मप्र के विवेक की हॉकी का चला जादू, देश को गोल्ड की उम्मीद, सीएम ने फोन पर दी बधाई

Tokyo Olympic 2020: ओलंपिक में मप्र के विवेक की हॉकी का चला जादू, देश को गोल्ड की उम्मीद, सीएम ने फोन पर बात कर दी बधाई Vivek Sagar In Olympics: The magic of hockey of Madhya Pradesh's Vivek in the Olympics, the country hopes for gold, the CM congratulates on the phone

Tokyo Olympic 2020: मप्र के विवेक की हॉकी का चला जादू, देश को गोल्ड की उम्मीद, सीएम ने फोन पर दी बधाई

भोपाल। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम (Hockey India) ने ब्रिटेन को मात देकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। 49 साल बाद यह पहली बार है जब भारतीय टीम अंतिम चार में पहुंची है। भारतीय टीम में मप्र के एक मात्र खिलाड़ी विवेक सागर की हॉकी का जादू बरकरार है। विवेक सागर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विवेक के माता-पिता को इस बार गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदें हैं। विवेक को सीएम शिवराज सिंह ने भी फोन कर बधाई दी है।

सीएम शिवराज सिंह ने सोमवार को प्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर से फोन पर बात की और ब्रिटेन के खिलाफ जीत की बधाई दी। सीएम ने विवेक से फोन पर बात करते हुए कहा कि "टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic 2020) में आपके और भारतीय हाकी टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं, मुझे आप पर गर्व है और पूरा विश्वास है कि भारतीय हाकी टीम निरंतर सफलताएं अर्जित करेगी। आप खेलो और जीतो, मध्यप्रदेश की जनता की तरफ से बहुत बधाई।" वहीं विवेक सागर के घर में खुशी का माहौल है।

कौन हैं विवेक सागर?
भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस टीम में मप्र का एक मात्र खिलाड़ी शामिल है। इस टीम में चुने गए प्रदेश के विवेक सागर होशंगाबाद जिले की इटारसी तहसील के ग्राम शिवनगर चांदौन के रहने वाले हैं। मध्यम वर्गीय परिवार में शिक्षक रोहित प्रसाद के बेटे विवेक सागर ने वर्ष 2018 में फोर नेशंस टूर्नामेंट, कॉमनवेल्थ गेम्स, चैम्पियन ट्रॉफी, यूथ ओलम्पिक, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, एशियन गेम्स तथा वर्ष 2019 में अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। विवेक सागर को यूथ ओलम्पिक में बेस्ट स्कोरर और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर में बेस्ट जूनियर प्लेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया। एशियाड 2018 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली भारतीय टीम में शामिल मिडफिल्डर हॉकी खिलाड़ी विवेक 62 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिन्हे वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एकलव्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article