बिना फिल्‍म किए भी करोड़ों के मालिक हैं विवेक ओबेरॉय, नेटवर्थ और इनकम सोर्स

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय 3 सितंबर को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले विवेक ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं हैं। उन्हें काफी फेम भी मिला लेकिन फिर एक्टर की लाइफ में एक ऐसा दौर आया. जिसने उनका बने बनाए करियर को डूबो दिया। बावजूद इसके वो एक लैविश लाइफ जीते हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। विवेक ने अपने 22 साल के करियर में करीब 38 फिल्मों में काम किया है. जिनमें से कुछ फ्लॉप रही और कई ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की. हालांकि अब एक्टर पर्दे पर कम ही नजर आते हैं। आपको बता दें कहां से होती है एक्टर की कमाई... विवेक 'कर्म इन्फ्रास्ट्रक्चर' नाम की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं. इसके साथ ही एक्टर रियल एस्टेट का भी बिजनेस चलाते हैं.। इसके साथ ही विवेक का यूपी के वृंदावन शहर में भी अपना स्कूल है और वो स्वर्णिम यूनिवर्सिटी के को-फाउंडर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवेक करीब 1 अरब 10 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article