Vivah Muhurat 2024: इंतजार खत्म, कल से बजेगी शहनाई, अप्रैल में शादी के केवल इतने मुहूर्त

Vivah Muhurat 2024 April: 13 अप्रैल में शादियां शुरू हो जाएंगी। इस महीने कितने मुहूर्त आएंगे। यहां देखें Shadi Muhurat की पूरी लिस्ट।

Vivah Muhurat 2024: इंतजार खत्म, कल से बजेगी शहनाई, अप्रैल में शादी के केवल इतने मुहूर्त

हाइलाइट्स

  • 13 अप्रैल से विवाह शुरू
  • अप्रैल में इतने शादी मुहूर्त
  • सूर्य गोचर के साथ खरमास समाप्त की समाप्ति

Vivah Muhurat 2024 April: अगर आप भी शादी करने के लिए विवाह मुहूर्त (Vivah Muhurat) का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल 13 अप्रैल को मेष राशि में सूर्य का गोचर होने के साथ ही खरमास समाप्त (Kharmas 2024) हो रहे हैं।

खरमास 2024 खत्म होते ही सभी धार्मिक और मंगल कार्य शुरू हो जाएंगे, लेकिन आपको बता दें ये इस दौरान आने वाले अप्रैल में विवाह मुहूर्तों में संख्या काफी कम है। हालांकि पंचांग भेद के चलते विवाह मुहूर्तो और विवाह लग्न (Vivah Lagn) की संख्या अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विवाह के शुद्ध मूहूर्त की बात करें तो ये काफी कम है।

ऐसे में यदि आप भी चट मंगनी पट व्याह करने के लिए विवाह मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं अप्रैल में विवाह मुहूर्त की लिस्ट (Apirl Vivah Muhurat List 2024)। साथ ही बताएंगे कि आने वाले दो महीनों में गुरु (Guru) और शुक्र (Shukra) किस तरह विवाह मुहूर्त में अड़चने डालेंगे।

13 अप्रैल को खरमास समाप्त

vivah muhurat 2024 april

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार 13 अप्रैल को रात 10 बजे सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश (Surya Gochar 2024 Mesh) कर जाएंगे। इसी के साथ खरमास की समाप्ति (Kharmas End 2024) हो जाएगी। इसके बाद से सभी धार्मिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे।

इस दिन अस्त हो जाएंगे शुक्र

पंडित शास्त्री के अनुसार अभी शुक्र और गुरु दोनों उदय (Guru-Shukra Uday) चल रहे हैं। विवाह लग्न के लिए इन दोनों ग्रहों का उदित होना जरूरी होता है, लेकिन इसी ये अस्त हो जाएंगे। दैत्य गुरु शुक्र 28 अप्रैल को अस्त हो रहे हैं। जो दो महीने के लिए इसी स्थिति में रहेंगे। यानी 28 जून तक शुक्र अस्त (Shukra Asta 2024) रहेंगे।

इस दिन अस्त हो जाएंगे गुरु

शुक्र ही तरह गुरु भी अगले महीने मई में अस्त हो जाएंगे। जो 33 दिन तक इसी स्थिति में रहेंगे। देवगुरु वृहस्पति (Guru Asta 2024) 6 मई को अस्त हो रहे हैंं जो 33 दिन ​तक अस्त स्थिति के बाद 3 जून को उदित होगे।

दो महीनें क्यों नहीं होगी शादी

publive-image

आपको बता दें गुरु और शुक्र दोनों ही दो महीने के लिए अस्त रहेंगे। जिसके चलते मई और जून में शादियां नहीं होंगी। 6 मई को अस्त होकर गुरु भले ही उचित हो जाएंगे, लेकिन इसके 25 दिन बाद शुक्र उदित होंगे। जिसके बाद से शादियां शुरू हो पाएंगीं।

13 अप्रैल को सूर्य का मेष राशि में गोचर

13 अप्रैल शनिवार को सूर्य मंगल की राशि मीन से निकलकर अपनी उच्च राशि मेष (Surya in Mesh) में प्रवेश कर जाएंगे। जो एक महीने तक इसी स्थिति में रहेंगे। इसके बाद 14 मई को वृष राशि में प्रवेश करेंगे।

देवउठनी एकादशी पर शुरु होंगे विवाह

जुलाई में शादी (Shadi Muhurat 2024) के केवल 4 विवाह मुहूर्त आएंगे। इसके बाद देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2024) पर शादियां एक बार फिर शुरु हो जाएंगी। इस साल देव उठनी एकादशी 17 नवंबर (Dev Uthani Ekadashi Date 2024) को आएगी।

अप्रैल विवाह मुहूर्त: 18, 19, 20, 21, 22

यह भी पढ़ें: 

Budh Gochar: अगर आपकी राशि मीन, धनु, सिंह और मेष है, तो आने वाले दिन हैं खतरना​क! जानें क्यों और कैसे

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले ​विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article