Vivah Muhurat 2022 : इंतजार खत्म, दो दिन बाद शुरू हो रहे हैं विवाह, इस साल बचे हैं सिर्फ इतने मुहूर्त

Vivah Muhurat 2022 : इंतजार खत्म, दो दिन बाद शुरू हो रहे हैं विवाह, इस साल बचे हैं सिर्फ इतने मुहूर्त

नई दिल्ली। चार महीने के लंबे इंतजार Vivah Muhurat 2022 26 नवंबर यानि शनिवार से विवाह कार्य शुरू हो रहे हैं। DevUthani Ekadashi 2022 date आपको बता दें वैसे तो महीने की शुरूआत में देवउठनी ग्यारस पर ही विवाह शुरू हो जाने थे। लेकिन गुरू, शुक्र और सूर्य की स्थिति ठीक न होने के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद से 26 नवंबर से शादियां शुरू हो रही हैं। यदि आप भी गठ बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं नवंबर और दिसंबर में आने वाले विवाह मुहूर्तो की लिस्ट। जिसे आप अभी से अपनी डायरी में नोट कर लें। ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी न हों।

पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार 29 सितंबर को शुक्र अस्त हो चुके थे। जो 20 नवंबर तक इसी स्थिति में हैं। आपको बता दें 4 नवंबर को देव उठनी एकादशी के साथ देव उठ गए हैं। आपको बता दें इस दौरान सूर्य की स्थिति विवाह के लिए उचित नहीं है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो सूर्य इस दौरान वृश्चिक के सूर्य न होने के कारण देव उठने के वाबजूद भी शादियां नहीं हो पाएंगी।

17 नवंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। लेकिन इस दौरान शुक्र अस्त रहेंगे तो फिर विवाह नहीं हो पाएंगे। लेकिन जैसे ही 26 नवंबर को शुक्र उदित हो जाएंगे। इस दौरान ग्रह बाल दोष होने के कारण तीन दिन तक विवाह नहीं होंगे। इसके बाद विवाह कार्य शुरू हो जाएंगे। पंचांग भेद के 19 नवंबर से विवाह बता रहे हैं। लेकिन लोक विजय पंचांग 26 नवंबर से विवाह मुहूर्त शुरू है।

ये रहे नवंबर के विवाह मुहूर्त – Vivah Muhurat 2022

विवाह मुहूर्त नवंबर – Vivah Muhurat 2022 november

26, 27

विवाह मुहूर्त दिसंबर –December vivah muhurat 2022

2, 3, 4, 7, 6, 8, 15

इतने दिन तक बंद होंगे शुभ काम –
आपको बता दें पंडित राम गोविंद शास्त्री का कहना है कि लोक विजय पंचांग के अनुसार सुख और भौतिक समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह 29 सितंबर को अस्त हो चुके हैं। स्थान के अनुसार किसी भी ग्रह के गोचर में 6 से 7 दिन का अंतर आ जाता है। जो 20 नवंबर तक इसी स्थिति में रहे। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो गुरू और शुक्र दो ऐसे ग्रह हैं जो शुभ कामों की शुरूआत के लिए उदित अवस्था में जरूरी माने जाते हैं। ये ही दो ग्रह ऐसे हैं जो अस्त होते हैं। ऐसे में 20 नवंबर को शुक्र उदित हो चुके हैं। इसी के साथ अब विवाह कार्य शुरू हो गए हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article