vishwash sarnag on digvijay:मंत्री ने कहा, दिग्विजय खुद की तुलना राम से ना करें, नेता प्रतिपक्ष के बयान को लेकर कही ये बात

vishwash sarnag on digvijay:मंत्री ने कहा, दिग्विजय खुद की तुलना राम से ना करें, नेता प्रतिपक्ष के बयान को लेकर कही ये बात

vishwash sarnag on digvijay

bhopal: चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आज प्रभात चौराहे का निरीक्षण किया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि भोपाल में ट्रैफिक सरलता और जनता की सुविधा के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। ट्रैफिक से निजात दिलाने के लिए फ्लाई ओवर आरओबी बना रहे है। ग्रेड सेपरेटर भी बनवा रहे है। नरेला में पहले फेस में 5 आरओबी बनाये गये थे। प्रभात चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर का प्रोजेक्ट ला रहे है। 35 करोड़ की लागत से ग्रेड सेपरेटर बनेगा। पुराने भोपाल वासियों को ट्रैफिक से निजात मिलेगी। रायसेन रोड, अशोका गार्डन, सुभाषनगर, बोगदपुल, बीएचईएल में ट्रैफिक से निजात मिलेगी। आधा समय मेंस्टेशन तक की दूरी तय होगी डेढ़ साल में बनकर ये तैयार होगा। 4 लेन का ग्रेड सेपरेटर रहेगा।vishwash sarnag on digvijay:

कांग्रेस चुनाव के समय हर वर्ग की करती है चिंता
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस की संयुक्त जयंती पर कहा कि कांग्रेस चुनाव के समय हर वर्ग की चिंता करती है। कांग्रेस जब सरकार थी तब किस वर्ग के बारे में चिंता की। कांग्रेस सिर्फ ढकोसला करती है।vishwash sarnag on digvijay:

रामायण से नींद डिस्टर्ब नहीं होती है, जिंदगी सुधर जाती है
एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने बयान दिया कि रामायण पाठ से उनको दिक्कत होती है। इस पर बयान देते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि
कांग्रेस के दिवालिया पने का बयान है। कांग्रेस राम के अस्तित्व पर प्रश्न लगाती है। कांग्रेस के नेता राम लीला पर भी प्रश्न लगाएगा। एक एजेंडे के तहत नेता प्रतिपक्ष बनाया है हिंदू विरोधी मानसिकता है। रामायण से नींद डिस्टर्ब नहीं होती है जिंदगी सुधर जाती है।

दिग्विजय खुद की तुलना राम से ना करें
पूर्व सीएम दिग्विजय सिं​ह आज एक ट्ववीट किया है। इस ट्वीट के माध्यम से उन्होनें क​हा कि मप्र में भाजपा के नेता राम नाम जपने के बजाय “दिग्विजय” नाम जपते हैं! फिर यह भी कहते हैं कि “दिग्विजय” का नाम लेने के बाद नहाना पड़ता है! जो “सम्मान” मुझे भाजपा नेताओं से मिलता है मैं उनका आभारी हूँ। दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर मंत्री सारंग का बयान सामने आया। मंत्री सारंग ने कहा कि दिग्विजय खुद की तुलना राम से ना करें।
यह केवल अपनी फ्रस्ट्रेशन निकलने वाली बात है। तुलसीदास ने कहा है कुछ अच्छा काम करना है तो विघ्न संतोषियो का नाम लें।vishwash sarnag on digvijay:

बीजेपी की त्रिदेव कार्यक्रम पर मंत्री सारंग का बयान
कुशाभाउ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में संगठन की मजबूती के लिए संगठन पर्व के तहत अनेक कार्य भाजपा द्वारा किए जा रहे हैं। इसी श्रृखला में आगामी 30 अप्रैल व 1 मई को मंडल स्तर पर त्रिदेव प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस बारे में मंत्री सारंग ने कहा कि बीजेपी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए त्रिदेव का कार्यक्रम हो रहा है जिसमे बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलओ को प्रशिक्षित करेगी।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password