Virat Kohli Test Retirement: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के अगले दिन लिया आध्यात्मिक मार्ग, पहुंचे मथुरा

Virat Kohli Premanand Maharaj Ashram Visit Photos Update;भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा

Virat Anushka Premanand Maharaj

हाइलाइट्स

  • वे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रसिद्ध केली कुंज आश्रम पहुंचे
  • तीसरा वृंदावन दौरा, मगर अलग था ये अनुभव
  • भक्ति का आप पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। भक्ति के ऊपर कुछ नहीं है

Virat Kohli Test Retirement:  भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के अगले ही दिन आध्यात्मिक शांति की तलाश में मथुरा के वृंदावन का रुख किया। मंगलवार सुबह वे अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रसिद्ध केली कुंज आश्रम पहुंचे और प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।
विराट और अनुष्का सुबह 7:20 बजे इनोवा कार से आश्रम पहुंचे और करीब 2 घंटे 20 मिनट वहीं रुके। इस दौरान दोनों ने महाराज से आध्यात्मिक चर्चा की और आश्रम के कार्यों को भी करीब से देखा। जाते समय दोनों मास्क लगाए हुए शांत भाव में नजर आए। आश्रम से निकलने के आधे घंटे बाद दोनों फिर लौटे, जिससे साफ जाहिर होता है कि वहां की ऊर्जा ने उन्हें गहराई से छू लिया।

— Bhajan Marg (@RadhaKeliKunj) May 13, 2025

यह भी पढ़ें: UP Gold Rate Today: यूपी में सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जानिए लखनऊ से मेरठ तक 10 ग्राम सोने का ताजा भाव

तीसरा वृंदावन दौरा, मगर अलग था ये अनुभव

यह विराट कोहली का तीसरी बार वृंदावन दौरा था। इससे पहले वे 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को भी आश्रम आए थे। हर बार उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर मार्गदर्शन लिया। 10 जनवरी को वे अपने बच्चों के साथ आए थे, जब विराट ने पूछा था:

"असफलता में हमें कैसे रहना चाहिए?"

महाराज ने उत्तर दिया था
"धैर्य रखें, अभ्यास करते रहें। क्रिकेट आपकी साधना है, जैसे मेरे लिए नाम जप साधना है। सफलता और असफलता तो समय के चक्र हैं, प्रभु का स्मरण करते रहें।"

 अनुष्का ने मांगी प्रेम भक्ति

अनुष्का शर्मा ने इस बार भी प्रेमानंद महाराज से भक्ति के मार्ग पर आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा: "मुझे प्रेम भक्ति दे दो आप बस।"

जिस पर महाराज ने उत्तर दिया 

"हमें लगता है भक्ति का आप पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। भक्ति के ऊपर कुछ नहीं है।"

क्रिकेट से ध्यान-अब जीवन की साधना की ओर?

विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा था "टेस्ट क्रिकेट ने मुझे आकार दिया, मुझे वो पाठ सिखाए जो जिंदगीभर याद रहेंगे। उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में 30 शतक, 31 अर्धशतक और 7 दोहरे शतक लगाए। दो बार ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर (2017, 2018) भी रहे। अब जब उन्होंने क्रिकेट के सबसे गंभीर प्रारूप को अलविदा कहा है, उनके इस आध्यात्मिक सफर को एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा सकता है — जहां मैदान से आगे जीवन की गहराइयों में उतरने की चाह नजर आती है।

UP Rent Agreement Rules 2025: यूपी में रेंट एग्रीमेंट नियमों में बड़ा बदलाव अब सिर्फ इतने रुपए में होगा पंजीकरण

उत्तर प्रदेश सरकार ने फ्लैट और मकानों को किराए पर देने के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए रेंट एग्रीमेंट की रजिस्ट्री सस्ती कर दी है। अब एक लाख रुपये तक के वार्षिक किराए पर सिर्फ ₹500 में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट बनवाया जा सकेगा। इस फैसले से राज्य के मकान मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी और किरायेदारी विवादों में भी कमी आने की उम्मीद है। पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article