Virat-Anushka Sharma: वृंदावन के बाद एक और आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, फरवरी में है बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी

Virat-Anushka Sharma: वृंदावन के बाद एक और आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, फरवरी में है बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी Virat-Anushka Sharma: Virat-Anushka reached another ashram after Vrindavan, Border Gavaskar Trophy is in February

Virat-Anushka Sharma: वृंदावन के बाद एक और आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, फरवरी में है बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी

Virat-Anushka Sharma: स्टार जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी छुट्टी का भरपूर आनंद ले रहे है। चूंकि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से ब्रेक मिला हुआ है। इसी दौरान वह अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ ऋषिकेश पहुंच गए हैं। सोमवार को ऋषिकेश में स्वामी दयानंद गिरि आश्रम में विराट-अनुष्का पहुंचे।

बताया जा रहा है कि धार्मिक अनुष्ठान के सिलसिले में विराट कोहली और अनुष्का यहां आश्रम पहुंचे है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार 31 जनवरी को धार्मिक अनुष्ठान के होने की संभावना है। बता दें कि जिस स्वामी दयानंद गिरि आश्रम में स्टार जोड़ी पहुंची है, वह पीएम नरेंद्र मोदी के भी गुरू है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपने आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद गिरि से मुलाकात करने साल 2015 में यहां पहुंचे थे।

publive-image

बता दें कि विराट और अनुष्का अपनी बेटी के साथ ऋषिकेश में स्वामी दयानंद गिरि आश्रम में आए है। आश्रम के जन सम्पर्क अधिकारी गुणानन्द रयाल का कहना है कि कपल ने यहां पहुंचकर दयानंद सरस्वती की समाधि के भी दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने गंगा घाट पर संतों के साथ गंगा आरती भी की।

publive-image

बताते चलें कि मंगलवार 31 जनवरी की सुबह योगाभ्यास और पूजा अर्चना के बाद विरुष्का आश्रम में एक सार्वजनिक धार्मिक अनुष्ठान कर भंडारे का भी आयोजन करवाएंगे। माना जा रहा है कि आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत के अच्छे प्रदर्शन के लिए वह ऋषियों की आध्यात्मिक नगरी में पहुंचे हैं।

इससे पहले बेटी वामिका के साथ विराट और अनुष्का जनवरी में ही वृंदावन गए थे। जहां उन्होंने श्री परमानंद जी का आशीर्वाद लिया था। वहां से लौटने के बाद श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। अब कोहली 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में खेलेंगे। ऐसे में एक बार फिर उनपर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदें है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article