अपने अंतिम सफर पर विंग कमांडर नमांश, दुबई में तेजस विमान हादसे में शहीद हुए थे कमांडर
दुबई एयर शो 2025 के दौरान एलसीए तेजस विमान के क्रैश में शहीद हुए विंग कमांडर नमांश स्याल के पार्थिव अवशेष रविवार को उनके पैतृक गांव पत्यालकार पहुंचाए गए. विमान हादसे के तुरंत बाद भारतीय वायुसेना ने उनकी शहादत की पुष्टि की थी.