गेट खुला रहा और चल पड़ी लिफ्ट, बाल-बाल बची जान!

Valsad के सरदार हाइट्स की साबरमती बिल्डिंग में तकनीकी खराबी से बड़ा हादसा टला। गेट खुला होने पर भी लिफ्ट चल पड़ी और निवासी वत्सलभाई पंचाल फंस गए। गंभीर चोटों के बावजूद उनकी जान बच गई, वीडियो वायरल है।

गुजरात के वलसाड से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। सरदार हाइट्स की साबरमती बिल्डिंग में तकनीकी खराबी के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लिफ्ट का गेट खुला रहने के बावजूद वह अचानक ऊपर की तरफ चल पड़ी, जिसमें निवासी वत्सलभाई पंचाल बुरी तरह फंस गए। उन्हें गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं, लेकिन इस खौफनाक हादसे में उनकी जान बच जाना किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं है!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article