UP: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पेंशन ले रहे बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, बैंक में ही थम गई सांसें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पेंशन लेने बैंक पहुंचे नगर पालिका के रिटायर्ड कर्मचारी अशफाक की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। पूरी घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बैंक में अपनी पेंशन लेने गए एक बुजुर्ग की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। ये पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका CCTV वीडियो सामने आया है। मृतक की पहचान अशफाक के रूप में हुई है, जो नगर पालिका से रिटायर्ड कर्मचारी थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article