उज्जैन: स्वागत मंच पर फटे 50 गुब्बारे, आग के गोले से बाल-बाल बचे भाजयुमो अध्यक्ष, मची भगदड़
उज्जैन में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के स्वागत मंच पर 50 गुब्बारों के अचानक फटने से आग का गोला बन गया। मंच पर भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और अध्यक्ष बाल-बाल बच गए।