गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में TTE ने छात्रा से किया रेप, आरोपी फरार
मऊ से गोरखपुर लौट रही NCC छात्रा के साथ अहमदाबाद एक्सप्रेस में TTE राहुल कुमार ने रेप किया। सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। छात्रा की शिकायत पर आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित हुआ है, वह फिलहाल फरार है।