आज ही के दिन 31 जनवरी 1961 में हैम नामक एक चिम्पैंजी ने पहली बार अंतरिक्ष यात्रा की थी। इस चिम्पैंजी के बाद ही इंसानों का अंतरिक्ष में जाने के सफर की शुरूआत हो गई। हैम का जन्म 1957 में हुआ था और उसे कैमरून के जंगलों से पकड़ा गया था। इसके बाद अंतरिक्ष तक जाने वाली ट्रेनिंग के लिए उसे अमेरिका के शहर फ्लोरिडा ले जाया गया। फ्लोरिडा में उसे पहले मियामी रेयर बर्ड फर्म में रखा गया और उसके बाद ट्रेनिंग के लिए अमेरिकी एयरफोर्स बेस भेजा गया। हैम पहला जानवर था जिसने अंतरिक्ष यात्रा की थी। उसे अंतरिक्ष में भेजने की वजह यह थी कि अंतरिक्ष में इंसान के जाने पर उस पर किस तरह के प्रभाव होंगे। 1893: अमेरिका में पहली बार ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का पेटेंट किया गया था। 1972: बीरेंद्र बीर बिक्रम शाह नेपाल के 12वें राजा बने थे। 1983: कोलकाता में पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ था। 2005: जनरल जोगिंदर सिंह नए सेना प्रमुख बने थे। 2010: हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us