महान अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन बल्ब को बनाने में हजार बार असफल हुए थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार उस बल्ब का आविष्कार कर दिखाया, जिससे आज दुनिया जगमगा रही है। आज ही के दिन 1880 में एडिसन को बल्ब का पेटेंट मिला था। उन्होंने अपने जीवन में आविष्कारों के 1,093 पेटेंट कराए थे। लेकिन, उनके कुछ काम तो इतिहास में उन्हें हमेशा अमर बनाए रखेंगे। बिजली के बल्ब के साथ ही उन्होंने आवाज रिकॉर्ड और प्लेबैक करने वाले फोनोग्राफ इक्विपमेंट का भी आविष्कार किया था। बल्ब में लगने वाले सेफ्टी फ्यूज और ऑन/ऑफ स्विच भी बनाए। मोशन पिक्चर के आविष्कार का श्रेय भी एडिसन को जाता है।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us