लाइब्रेरी जाते वक्त लोगों ने करा दिया ‘पकड़ौआ विवाह’
समस्तीपुर में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक छात्र का कथित ‘पकड़ौआ विवाह’ करा दिया गया। लाइब्रेरी जाते समय उसका अपहरण कर नशीला पदार्थ खिलाया गया और बंदूक की नोक पर जबरन शादी कराई गई। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, वीडियो वायरल है।