Aaj Ka Itihaas 14 december: भारतीय सिनेमा जगत के पहला शो मैन थे राज कपूर! नीलकमल..उनकी पहली फिल्म थी

14 दिसंबर के इतिहास में हिंदी सिनेमा के शोमैन राज कपूर का जन्म खास है। उनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दी। कहानी, प्रयोग और निर्देशन में उन्होंने नए मानक स्थापित किए और कई यादगार फिल्में दीं।

देश और दुनिया में 14 दिसम्बर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे. हिंदी सिनेमा के शोमैन और मशहूर अभिनेता, निर्माता-निर्देशक राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। 'शोमैन' राज कपूर की फिल्‍मों ने हिंदी सिनेमा को दुनियाभर में पहचान दिलाई। राज एक ऐसे फिल्‍मकार हुए, जिन्‍होंने पर्दे पर ना सिर्फ एक से बढ़कर कहानियां गढ़ीं, बल्‍क‍ि बदलते समय के साथ फिल्‍मों संग बहुत सारा प्रयोग भी किया। राज कपूर ने नीलकमल, 'जिस देश में गंगा बहती है', 'बॉबी', 'छलिया', 'श्रीमान सत्यवादी', 'कन्हैया', 'संगम', 'दिल ही तो है', 'अनाड़ी', 'दो उस्ताद', 'मैं नशे में हूं', 'सत्यम शिवम सुन्दरम', 'परवरिश', 'मेरा नाम जोकर', 'बेवफा', 'आवारा', 'बरसात', 'अमर प्रेम' जैसी फिल्मों की कहानी को एक नए मिजाज के साथ पेश किया था। ‘मेरा नाम जोकर’ और ‘प्रेम रोग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया था.

1687 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास में नगर निगम बनाया था।
1921: एनी बेसेंट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने डी लिट उपाधि से विभूषित किया था।
1946 - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।
1946 - कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के बेटे संजय गाँधी का जन्मदिन हुआ था।
2000- भारतीय पेशेवर गोल्फर दीक्षा डागर का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article