बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर **पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री** भिलाई में अपनी 5 दिवसीय हनुमंत कथा के लिए रायपुर पहुंचे हैं। वे छत्तीसगढ़ सरकार के राजकीय विमान से कौशल विकास मंत्री **गुरु खुशवंत** के साथ आए। लेकिन एयरपोर्ट पर सुर्खियां बटोरीं माना थाने के **TI मनीष तिवारी** ने। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर तिवारी ने पहले बाबा को रिसीव किया, फिर अपनी पुलिस कैप और जूते उतारकर वर्दी में ही पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के पैर छुकर आशीर्वाद लिया। दिलचस्प बात यह है कि पैर छूने से ठीक पहले टीआई ने पीछे मुड़कर मीडिया के कैमरों की तरफ भी देखा। प्रोटोकॉल और आस्था के बीच का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
{{#pages}}
{{/pages}}
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us